जहरीली शराब से लगातार मौतों पर मूक दर्शक सरकार : राजबब्बर

जहरीली शराब के सेवन से कुशीनगर और सहारनपुर में हुई मौतों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 10:19 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 10:19 PM (IST)
जहरीली शराब से लगातार मौतों पर मूक दर्शक सरकार : राजबब्बर
जहरीली शराब से लगातार मौतों पर मूक दर्शक सरकार : राजबब्बर

लखनऊ, जेएनएन। जहरीली शराब के सेवन से कुशीनगर और सहारनपुर में हुई मौतों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। राज बब्बर ने इन मौतों पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि जहरीली शराब की लगातार घटनाएं हो रही हैं लेकिन, प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी है। यह मौतें सरकार और प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। 

कांग्रेस का शक्ति एप लांच, प्रियंका का होगा भव्य स्वागत 

युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक राहुल राव ने शुक्रवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में शक्ति एप लांच किया। उप्र मध्य जोन के लिए हुई इस लांचिंग के जरिये हर बूथ पर पार्टी विचारधारा के लोगों को जोड़ेगी। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि शक्ति एप में मजबूती के साथ कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। युवा कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक में 11 फरवरी को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया के लखनऊ आगमन पर भव्य स्वागत किए जाने पर भी विमर्श किया गया। 

chat bot
आपका साथी