आजम खां की गिरफ्तारी के बाद मुश्किल में सपा, सीतापुर जेल में भेंट करेंगे अखिलेश यादव UP News

UP News अखिलेश यादव का गुरुवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से आजम खां से मिलने रामपुर जाने का कार्यक्रम था अब वह सड़क मार्ग से सीतापुर निकले हैं जहां जेल में बंद आजम से भेंट करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 27 Feb 2020 01:17 PM (IST) Updated:Thu, 27 Feb 2020 01:17 PM (IST)
आजम खां की गिरफ्तारी के बाद मुश्किल में सपा, सीतापुर जेल में भेंट करेंगे अखिलेश यादव UP News
आजम खां की गिरफ्तारी के बाद मुश्किल में सपा, सीतापुर जेल में भेंट करेंगे अखिलेश यादव UP News

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा पार्टी के फायरब्रांड नेता के धोखाधड़ी के मामले में जेल जाने से समाजवादी पार्टी की मुश्किल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गुरुवार सुबह चार्टर्ड प्लेन से आजम खां से मिलने रामपुर जाने का कार्यक्रम था, अब वह सड़क मार्ग से सीतापुर निकले हैं, जहां सीतापुर जेल में बंद आजम खां से भेंट करेंगे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर से सांसद आजम खां के साथ ही उनकी विधायक पत्नी डॉ. तजीन फात्मा व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम की गिरफ्तारी के बाद से काफी परेशान हैं। आजम खां की गिरफ्तारी समाजवादी पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वह पार्टी का सशक्त मुस्लिम चेहरा माने जाते हैं। आजम खां को मुलायम सिंह यादव के साथ ही अखिलेश यादव भी खासी अहमियत देते रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रामपुर सांसद आजम खां विधायक पत्नी और बेटे के साथ रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट 

रामपुर में उनके खिलाफ हुई प्रशासन की कार्रवाई का समाजवादी पार्टी काफी समय से विरोध कर रही है। इस मामले को लेकर आजम खां के पक्ष में माहौल बनाने अखिलेश यादव कई बार रामपुर का दौरा कर चुके हैं। इस मामले में समाजवादी पार्टी ने रामपुर में बड़ा अभियान भी चलाया था। इस प्रकरण में आजम खां ही नहीं, उनके परिवार पर कानूनी शिकंजा कसा है। ऐसे में समाजवादी पार्टी की भी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। आजम खां तो सपा के संस्थापक सदस्य हैं। वह 1980 में पहली बार रामपुर से विधायक बने और लंबे अर्से तक रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुने जाते रहे। जब मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाई तब आजम खां भी उनके साथ थे। मुलायम सिंह यादव भी इस दौरान आजम खां को खासी तरजीह देते रहे हैं। मुलायम सिंह व अखिलेश यादव ने उन्हें सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया। रामपुर तथा पास क्षेत्र में तो आजम खां का खासा दबदबा है। रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से ही विवादों में घिरे आजम खां ने जौहर विश्वविद्यालय में ही मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन समारोह आयोजित किया था। इसमें तो उन्हें रामपुर में बग्घी में बैठाकर भी घुमाया था। इस समारोह में हुए व्यय को लेकर भी विपक्ष ने आजम खां पर काफी हमला बोला था। 

chat bot
आपका साथी