पाकिस्तान बाज नहीं आया तो लाहौर तक खदेड़कर मारेंगे : साक्षी महाराज

उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरिसाक्षी महाराज ने आज कहा कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। आतंकवादी भेजने वाले पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया है। उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गुलाम कश्मीर ही नहीं, हम लाहौर भी लेकर रहेंगे।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Wed, 09 Sep 2015 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 10 Sep 2015 08:30 AM (IST)
पाकिस्तान बाज नहीं आया तो लाहौर तक खदेड़कर मारेंगे : साक्षी महाराज

लखनऊ। उन्नाव से भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरिसाक्षी महाराज ने आज कहा कि दुनिया के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा। आतंकवादी भेजने वाले पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो गया है। उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। गुलाम कश्मीर ही नहीं, हम लाहौर भी लेकर रहेंगे।

साक्षी महाराज ने मैनपुरी के घिरोर में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री धैर्यवान और आध्यात्मिक व्यक्ति हैं। पाकिस्तान के मन में बेईमानी है, इसीलिए वह मोदी से डर गया है। यही कारण है कि उसने वार्ता से खुद को अलग कर लिया। पाकिस्तान बार-बार परमाणु हमले की धमकी देता है, तो भारत ने भी चूडिय़ा नहीं पहनी हैं। पाकिस्तान गीदड़ भभकी न दे। हम लोकतंत्र और इस बात में विश्वास करते हैं कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है, लेकिन यदि पाकिस्तान हरकतों से बाज नहीं आएगा, तो उसे लाहौर तक खदेड़कर मारेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कहता है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान अधूरा है, तो हम भी कहते हैं कि गुलाम कश्मीर के बिना भारत भी अधूरा है।

गुलाम कश्मीर में भी मोदी-मोदी हो रहा है। मोदी की लोकप्रियता कितनी बढ़ी है, इसका अंदाजा बीते दिनों प्रधानमंत्री के दुबई दौरे से लग जाता है। उन्होंने कहा कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की ही सरकार बनेगी। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ये जानते हैं। वह राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी हैं, इसलिए अभी से हताशा में अपने मुख्यमंत्री बेटे और अन्य मंत्रियों को नसीहत देनी शुरू कर दी है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है।

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे की बाबत उन्होंने कहा कि बीजेपी में चेहरों की कमी नहीं है। वक्त आने पर सब सामने होगा। सांसद ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती। इसके बाद सांसद गांव तिहास पहुंचे, जहां के छह लोग बीते दिनों ट्रेन हादसे में मारे गए थे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि वह प्रार्थना पत्र दें, सरकारी मदद के लिए केंद्र सरकार और रेल मंत्री से बात की जाएगी।

chat bot
आपका साथी