कोरोना संकट के दौरान राहत भरी खबर... मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल से मिलेंगे 201 रुपये प्रतिदिन

उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी करके मनरेगा की मजदूरी में वृद्धि कर दी है। इससे प्रदेश के दो करोड़ 64 लाख श्रमिकों को लाभ होगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 11:36 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 11:36 PM (IST)
कोरोना संकट के दौरान राहत भरी खबर... मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल से मिलेंगे 201 रुपये प्रतिदिन
कोरोना संकट के दौरान राहत भरी खबर... मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल से मिलेंगे 201 रुपये प्रतिदिन

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संकट के दौरान मनरेगा श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने अकुशल मनरेगा श्रमिकों को एक अप्रैल 2020 से 201 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने का शासनादेश जारी किया है।

ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों को अब तक 180 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता था। भारत सरकार द्वारा मजदूरी बढ़ाने की अधिसूचना गत 23 मार्च को जारी की गई थी। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को शासनादेश जारी करके मजदूरी में वृद्धि कर दी है। इससे प्रदेश के दो करोड़ 64 लाख श्रमिकों को लाभ होगा। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों की गत तीन माह की बकाया मजदूरी का भुगतान भी शीघ्र करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी