यूपी में कांग्रेस के भाग्य का फैसला करेंगे मायावती तथा अखिलेश यादव

प्रो रामगोपाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होगा। अब इस गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने का फैसला बसपा की मुखिया मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 03:53 PM (IST)
यूपी में कांग्रेस के भाग्य का फैसला करेंगे मायावती तथा अखिलेश यादव
यूपी में कांग्रेस के भाग्य का फैसला करेंगे मायावती तथा अखिलेश यादव

लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को घेरने की तैयारी में लगे विपक्षी दलों की निगाह सबसे अधिक सीट वाले उत्तर प्रदेश पर लगी है। समाजवादी पार्टी के मुख्य महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आत्मविश्वास से लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी का गठबंधन तय है। अब इनके मुखिया यानी मायावती व अखिलेश यादव तय करेंगे कि यहां पर महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने या फिर नहीं।

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन पर प्रो रामगोपाल ने कहा कि यह तो तय है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन होगा। अब इस गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने का फैसला बसपा की मुखिया मायावती तथा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। महागठबंधन में बसपा व सपा के साथ और किनको शामिल किया जाएगा यह मायावती व अखिलेश यादव तय करेंगे। सपा के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनने जा रहा रहा है। प्रदेश में सपा और बसपा, दोनों ही राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। यह दोनों दल गठबंधन की धुरी होंगे।

गठबंधन पर अखिलेश यादव व मायावती अंतिम फैसला करेंगे। यह दोनों तय करेंगे कि किनसे गठबंधन किया जाएगा। आने वाले दिनों में गठबंधन की तस्वीर साफ हो जाएगी।

उत्तर प्रदेश में गठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने पर अभी कुछ भी तय नहीं है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पिछले दिनों संकेत दिए थे कि उत्तर प्रदेश में बनने वाले गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया जाएगा। अखिलेश यादव ने हाल ही में महागठबंधन के मुद्दे पर बयान दिया था। उन्होंने भाजपा के खिलाफ उत्तर प्रदेश प्रदेश में बनने वाले गठबंधन के गैर-कांग्रेस होने की बात कही थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा था लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में महागठबंधन में शामिल होने के बारे में फैसला पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ही करेंगे। 

chat bot
आपका साथी