मतदान की नौबत पर पुनिया की मदद करेगी सपा

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले पीएल पुनिया को स

By Edited By: Publish:Fri, 07 Nov 2014 02:07 PM (IST) Updated:Fri, 07 Nov 2014 02:07 PM (IST)
मतदान की नौबत पर पुनिया की मदद करेगी सपा

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। कांग्रेस से राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले पीएल पुनिया को सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी का समर्थन मिलने के संकेत हैं। आज पुनिया ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। उनके नामांकन में कांग्रेस के नेताओं के साथ उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अंबिका चौधरी भी थे।

समाजवादी पार्टी ने कहा है कि मतदान की नौबत आने पर पार्टी कांग्रेस के राज्य सभा प्रत्याशी पीएल पुनिया की मदद करेगी। पुनिया के नामांकन के समय प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग व विकलांग कल्याण मंत्री अम्बिका चौधरी भी मौजूद थे। नामांकन में अपनी मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ सभी धर्म निरपेक्ष दलों को एकजुट होना चाहिए और गुरुवार को दिल्ली में नेताजी के आवास पर इसी उद्देश्य से समान विचार धारा वाले नेताओं की बैठक भी हुई थी। पुनिया की उम्मीदवारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अगर मतदान की नौबत आयी तो सपा उनकी मदद करेगी।

पुनिया के नामांकन के समय कांग्रेस के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता प्रदीप माथुर, राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधान परिषद में दल के नेता नसीब पठान सहित अन्य नेता मौजूद थे।

नामांकन के बाद पुनिया ने उम्मीदवार बनाए जाने पर जहां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया वहीं प्रमोद तिवारी ने उम्मीद जाहिर की कि मतदान की नौबत नहीं आएगी। सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। बेनी प्रसाद वर्मा और कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह के वक्तव्यों के बारे में पूछे जाने पर दोनों ने कहा कांग्रेस एक जुट है।

chat bot
आपका साथी