उत्तर प्रदेश में अरुण जेटली की खाली सीट पर राज्यसभा उप चुनाव 16 को

उत्तर प्रदेश की सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन से खाली हो गई है। इन दोनों सीट पर 16 अक्टूबर को उप चुनाव होगा। इनका कार्यकाल मार्च 2024 तक होगा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 03:12 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 03:12 PM (IST)
उत्तर प्रदेश में अरुण जेटली की खाली सीट पर राज्यसभा उप चुनाव 16 को
उत्तर प्रदेश में अरुण जेटली की खाली सीट पर राज्यसभा उप चुनाव 16 को

लखनऊ, जेएनएन। केंद्रीय निर्वाचन आयोग में गुरुवार को राज्यसभा की दो रिक्त सीट पर उप चुनाव की घोषणा की है। इसमें एक सीट उत्तर प्रदेश में तथा एक सीट बिहार की है।

उत्तर प्रदेश की सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली तथा बिहार की सीट राम जेठमलानी के निधन से खाली हो गई है। इन दोनों सीट पर 16 अक्टूबर को उप चुनाव होगा। इनका कार्यकाल मार्च 2024 तक होगा।

अटल बिहारी वाजपेयी के साथ ही नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अरुण जेटली की तबीयत खराब होने पर उनको नौ अगस्त को एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था। जहां पर उन्होंने 24 अगस्त को अंतिम सांस ली थी। मार्च 2018 में वह राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। 

chat bot
आपका साथी