प्रियंका ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर किया संघर्ष का एलान, कहा- विपक्ष को दबाया जा रहा

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक यूपी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता यह संघर्ष जारी रखेगा।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 02:20 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 02:41 PM (IST)
प्रियंका ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर किया संघर्ष का एलान, कहा- विपक्ष को दबाया जा रहा
प्रियंका ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर किया संघर्ष का एलान, कहा- विपक्ष को दबाया जा रहा

लखनऊ, जेएनएन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ संघर्ष का एलान किया है। यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ आवास उठाते उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक यूपी कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता यह संघर्ष जारी रखेगा।

उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट करके कहा कि 'यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने संघर्षशील श्रमिक जीवन बिताकर राजनीतिक मुकाम हासिल किया है। 19 मई को यूपी सरकार ने जिस दुर्भावना के साथ उन्हें जेल में डाला है, वह साफ दर्शाता है कि विपक्ष के सकारात्मक सेवाभाव को यूपी सरकार द्वारा ठुकराया और दबाया जा रहा है, लेकिन अजय कुमार लल्लू नहीं झुकेंगे और कांग्रेस पार्टी का काम नहीं रुकेगा। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक यूपी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके लिए आवाज उठाएगा और संघर्ष जारी रखेगा।

..और दबाया जा रहा है।

लेकिन श्री अजय कुमार लल्लू नहीं झुकेंगे और कांग्रेस पार्टी का काम नहीं रुकेगा।

जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक यूपी कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता उनके लिए आवाज़ उठाएगा और संघर्ष जारी रखेगा।

2/2

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 26, 2020

बता दें कि प्रवासी श्रमिकों और कामगारों को अन्य राज्यों से लाने के लिए बसों की सूची में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्हें लखनऊ पुलिस ने बुधवार को आगरा से गिरफ्तार किया गया था। लल्लू को गुरुवार को गोसाईगंज स्थित जिला जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है। जेल में बने क्वारंटाइन बैरक में उन्हें रखा गया है, जहां कोई मुलाकात नहीं कर सकता है।

chat bot
आपका साथी