पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, जिंदा जलाया

पूरनपुर में सोमवार शाम पड़ोस के घर में पानी भरने गई नाबालिग किशोरी को चार युवकों ने दबोच लिया। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपियों ने किशोरी पर केरोसिन डाल आग लगा दी।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Wed, 05 Jul 2017 12:59 PM (IST) Updated:Wed, 05 Jul 2017 12:59 PM (IST)
पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, जिंदा जलाया
पीलीभीत में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, जिंदा जलाया

पीलीभीत (जेएनएन)। पूरनपुर में सोमवार शाम पड़ोस के घर में पानी भरने गई नाबालिग किशोरी को चार युवकों ने दबोच लिया। दुष्कर्म में विफल रहने पर आरोपियों ने किशोरी पर केरोसिन डाल आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नाबालिग पुत्री सोमवार शाम पड़ोसी के यहां पानी भरने गई थी। वहां पड़ोसी के साले का लड़का अपने तीन अन्य साथियों के साथ पहले से ही मौजूद था।

बताते हैं, इस दौरान चारों युवकों ने किशोरी को दबोच लिया। किशोरी के विरोध किया तो आरोपियों ने घर में जल रही लालटेन से केरोसिन डालकर किशोरी को जला दिया। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई, तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। पीडि़त पिता की तहरीर पर विक्की उर्फ शमशेर समेत तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें से आरोपी विक्की निवासी मल्लपुर खजुरिया थाना माधोटांडा को देर रात पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

अपहृत किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, तनाव
गाजियाबाद : मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात समुदाय विशेष के युवक ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। किशोरी गांव में ही किराना की दुकान से सामान लेने गई थी। तभी गांव का दूसरे समुदाय का युवक उसे बहला-फुसलाकर मुरादनगर को जाने वाले मार्ग पर ले आया।

गांव से बाहर निकलते ही युवती ने आगे जाने से इन्कार कर दिया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की। किशोरी को गांव के पास रजवाहे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच किसी ग्रामीण ने युवक को किशोरी को ले जाते हुए देख लिया और इसकी सूचना पुलिस व किशोरी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रजवाहे से युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला संभाला। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी मामले की जांच कर रही है।  

chat bot
आपका साथी