लखनऊ में सात एलिवेटेड सड़क निर्माण को मंजूरी : केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार से झांसी से जालौन-उरई होते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे तक 320 किमी फोर लेन की सहमति मिली है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Oct 2017 03:42 PM (IST) Updated:Fri, 06 Oct 2017 04:15 PM (IST)
लखनऊ में सात एलिवेटेड सड़क निर्माण को मंजूरी : केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ में सात एलिवेटेड सड़क निर्माण को मंजूरी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश का लोक निर्माण विभाग सड़कों के निर्माण तथा मरम्मत के प्रति बेहद गंभीर है। सरकार के छह माह के कार्यकाल पर आज उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया को लोक निर्माण विभाग के छह महीने के काम से अवगत कराया।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने भी मीडिया को संबोधित किया। केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि विभाग दिन पर दिन प्रगति के पथ पर है। अब जरा भी लापरवाही व भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। हमने लापरवाही बरतने वाले 11 कर्मियों को निलंबित किया। इसके साथ 37 के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई भी की गई।

प्रदेश में गड्ढा मुक्ति अभियान में लापरवाही के बाद एक अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की गई जबकि 88 कर्मचारियों को चेतावनी दी गई। इस दौरान छह बड़े ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट में डाला गया जबकि 19 को ब्लैक लिस्ट में डालने का नोटिस दिया गया। डिप्टी सीएम ने आज अपने विभाग का लेखा-जोखा पेश किया। लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, निर्माण निगम, मनोरंजन कर, खाद्य प्रसंस्करण, सार्वजनिक उपक्रम विभाग को छह महीने में कई उपलब्धियां मिली हैं। 

उन्होंने कहा कि छह महीने में प्रदेश में 83500 किलोमीटर सड़कें गड्ड मुक्त की गईं। गद्धमुक्ति अभियान में कुल 1 लाख 21 हजार किलोमीटर से 83500 किलोमीटर सड़कें गड्ड मुक्त हुई। इसके साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त विकास के लिए ई टेंडरिंग लागू किया गया। 

केशव प्रसाद ने बताया कि केंद्र सरकार से झांसी से जालौन-उरई होते हुए आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे तक 320 किमी फोर लेन की सहमति मिली है। साथ झांसी-चित्रकूट-इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को 380 किमी को चार लेन की मंजूरी भी मिली है। गोवर्धन के चारों तरफ परिक्रमा मार्ग चार लेन का होगा। इसपर 4695 करोड़ रु की लागत आयेगी।  गोवर्धन विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण शुरू कराया गया है।

यह भी पढ़ें: फोन पर विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि लखनऊ में सात एलिवेटेड रोड के निर्माण को मंजूरी दी गई है। हमने छह महीने के अंदर ही 760 करोड़ की 61 परियोजनाओं को पूरा कर लिया है। इनके साथ ही हमने पिछली सरकार के अधूरे कामों को पूरा कराया है।

यह भी पढ़ें: अब साइबर जालसाजों के निशाने पर सचिवालय के कर्मचारी

छह महीने में सात रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया। सेतु निगम ने 6 महीने में 188 सेतुओं के निर्माण पर तेजी से काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें: रायबरेली में क्रूरता, तेरहवीं पत्नी की गला दबाकर हत्या

निर्माण निगम ने  छह महीने में 33 परियोजनाओं को पूरा किया। लोक निर्माण विभाग प्रतिदिन 25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कर रहा है। उन्होंने बताया कि अगले साल 35 किलोमीटर प्रतिदिन सड़क निर्माण का लक्ष्य है।

chat bot
आपका साथी