शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

बरात में हर्ष फायरिंग ने एक घर का दीपक बुझा दिया। गोली लगने से किशोर की मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दूल्हे के भाई समेत कई लोग मौके से भाग निकले।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Thu, 05 May 2016 11:20 PM (IST) Updated:Thu, 05 May 2016 11:21 PM (IST)
शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग में किशोर की मौत

लखनऊ। बरात में हर्ष फायरिंग ने एक घर का दीपक बुझा दिया। गोली लगने से किशोर की मौत हो गई। शाहजहांपुर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी दूल्हे के भाई समेत कई लोग मौके से भाग निकले। थाना रोजा के कुतुआपुर गांव में विवाह समारोह था। दूल्हा-दूल्हन एक ही गांव के होने से लगभग पूरा गांव मौजूद था। दूल्हे का भाई व उसके साथी हवा में गोलियां दाग रहे थे। तभी एक गोली सुहेल (12) के कंधे पर जा लगी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ने बताया कि रोजा थाने में फायङ्क्षरग की तहरीर दे दी है। देर शाम तक पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी।

chat bot
आपका साथी