नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप, छात्राओं ने किया हंगामा

कक्षा 11 और कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़खानी का आरोप। ताला लगाकर बैठ गया प्रिंसिपल।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Mar 2018 12:52 PM (IST) Updated:Tue, 13 Mar 2018 12:52 PM (IST)
नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप, छात्राओं ने किया हंगामा
नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पर छेड़खानी का आरोप, छात्राओं ने किया हंगामा

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। राजधानी के नेशनल इंटर कॉलेज की कक्षा 11 और कक्षा 12 की चार छात्राओं ने प्रिंसिपल उमाशकर सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। आरोप है कि छुट्टी के बाद भी जबरदस्ती प्रिंसिपल अपने कमरे में बैठाए रखता है। प्रताड़ित किया जाता है। आज यानी मंगलवार को छात्राओं के सब्र का बाध टूट गया तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं, कॉलेज की शिक्षिका निरजा त्रिपाठी ने छात्राओं का साथ देते हुए यहा कर्मचारी राजेश चतुर्वेदी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची।

ताला लगाकर बैठ गया प्रिंसिपल

वहीं, हंगामा होते देख प्राचार्य कॉलेज में ही स्थित अपने घर में ताला लगाकर बैठ गया। पुलिस प्राचार्य की तलाश में पहुंची तो उसके घर की महिलाओं ने पुलिस को खदेड़ा।

क्या कहना है पुलिस का ?

एएसपी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि चारों छात्रों की सम्मिलत तहरीर पर आरोपित प्रिंसिपल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी