यशभारती और पद्म सम्मान वालों को हर माह पेंशन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती और पद्म सम्मान से सम्मानित विभूतियों को अब हर माह 50 हजार रुपये पेंशन जारी करने का निर्देश दिया है। अब यह यह राशि छह माह में एकमुश्त देने की व्यवस्था थी।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 03 May 2016 09:08 PM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 09:11 PM (IST)
यशभारती और पद्म सम्मान वालों को हर माह पेंशन

लखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती और पद्म सम्मान से सम्मानित विभूतियों को अब हर माह 50 हजार रुपये पेंशन जारी करने का निर्देश दिया है। अब यह यह राशि छह माह में एकमुश्त देने की व्यवस्था थी।

प्रदेश सरकार ने यश भारती व पद्म पुरस्कारों से सम्मानित लोगों को 50 हजार रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की थी, मगर पेंशन के लिए आवेदन करने की शर्त थी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुछ लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन करने के साथ प्रतिमाह धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रत्येक माह पेंशन राशि जारी करने का निर्देश दिया है। पूर्व में पेंशन धनराशि का भुगतान प्रत्येक छह माह पर करने की व्यवस्था थी।

chat bot
आपका साथी