केंद्र सरकार किसान विरोधी : राजबब्बर

कांग्रेस के नेता तथा फिल्म अभिनेता केंद्र सरकार को किसान विरोधी मानते हैं। गोरखपुर में आज राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने माना कि केंद्र की मोदी सरकार बहुमत के उन्माद में काम कर रही है। महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए राजबब्बर

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2015 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2015 11:41 AM (IST)
केंद्र सरकार किसान विरोधी : राजबब्बर

लखनऊ। कांग्रेस के नेता तथा फिल्म अभिनेता केंद्र सरकार को किसान विरोधी मानते हैं। गोरखपुर में आज राज्यसभा सदस्य राजबब्बर ने माना कि केंद्र की मोदी सरकार बहुमत के उन्माद में काम कर रही है।

महराजगंज के फरेंदा विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने आए राजबब्बर को भरोसा है कि कांग्रेस के विरोध के कारण भूूमि अधिग्रहण बिल पास नहीं हो जाएगा। उन्होंने कहा केंद्र की सरकार किसान, गरीब व मजदूर विरोधी है। उसकी नीतियों के कारण ही आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार कुछ उद्योगपतियों के हित में ही काम कर रही है।

राजबब्बर से जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा को कांग्रेस के उदारवादी हिंदुत्व की ओर चलने के संकेत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्म-जाति से ऊपर उठकर काम करती है। इस यात्रा को किसी वर्ग, धर्म से जोड़ कर देखना ठीक नही है।

राजबब्बर के साथ मौजूद राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल को सहयोगी दलों से बात कर कांग्रेस पास नही होने देगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्ववर्ती कांग्रेसनीत यूपीए सरकार के काम का भी श्रेय लेने की कोशिश कर रहे है।

chat bot
आपका साथी