रामपुर में महंत की हत्या

लखनऊ। रामपुर के केमरी क्षेत्र के गाव भंवरकी का मजरा में मन्दिर के महंत की गोली मारकर

By Edited By: Publish:Sun, 13 Jul 2014 11:33 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jul 2014 11:33 AM (IST)
रामपुर में महंत की हत्या

लखनऊ। रामपुर के केमरी क्षेत्र के गाव भंवरकी का मजरा में मन्दिर के महंत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने गोली मारने के बाद महंत पर कुल्हाड़ी से भी वार किए।

गाव के मंदिर पर 60 वर्षीय महंत संतोष गिरि रहते थे। मंदिर की 60 बीघा जमीन थी जिस पर पेड़ लगे हैं। बताया जाता है इन्हीं पेड़ों को काटने को लेकर दूसरे पक्ष से विवाद था। कल देर रात बदमाशों ने महंत संतोष गिरि को गोली मार दी। हत्यारों ने उनके शरीर पर कुल्हाड़ी से भी वार किए। सुबह लोगों को घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में पाच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी