पूर्व मंत्री आजम खां की बहन का आवास आवंटन होगा निरस्त, लखनऊ नगर न‍िगम ने भेजा नोट‍िस

लखनऊ नगर निगम के प्रभारी अधिकारी रेंट की तरफ से दिए नोटिस में कहा गया है कि निकहत को आवंटित आवास का स्थलीय निरीक्षण किया गया तो वहां पर ताला लगा था।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2020 06:41 AM (IST)
पूर्व मंत्री आजम खां की बहन का आवास आवंटन होगा निरस्त, लखनऊ नगर न‍िगम ने भेजा नोट‍िस
पूर्व मंत्री आजम खां की बहन का आवास आवंटन होगा निरस्त, लखनऊ नगर न‍िगम ने भेजा नोट‍िस

लखनऊ, जेएनएन। पूर्व मंत्री आजम खां का एक और कारनामा सामने आया है। 2007 में मंत्री रहते उन्होंने रिवर बैंक कॉलोनी में रामपुर निवासी अपनी बहन निकहत अफलाक को सरकारी आवास आवंटित करा दिया था। 5000 वर्ग फीट में बने आवास का किराया 1000 रुपये प्रति माह था। निकहत अफलाक रामपुर में राजकीय जूनियर हाई स्कूल में कार्यरत थीं और अब सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। 

नगर निगम के प्रभारी अधिकारी रेंट की तरफ से दिए नोटिस में कहा गया है कि निकहत को आवंटित आवास का स्थलीय निरीक्षण किया गया तो वहां पर ताला लगा था। आसपास पूछताछ में जानकारी मिली आवास में कभी कोई रहने नहीं आया जो नियम विरुद्ध है। नगर निगम की अपर नगर आयुक्त डॉक्टर अर्चना द्विवेदी ने बताया कि निकहत अफलाक को आवंटित रिवर आवास का उपयोग कभी नहीं किया गया। निकहत सेवानिवृत्त होने के बाद रामपुर के स्थाई आवास पर रह रही हैं। ऐसे में उन्हेंं सात दिन का समय देकर नोटिस जारी किया गया है। निकहत के रिवर बैंक कॉलोनी आवास पर भी नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसके बाद नगर निगम कार्रवाई करेगा। 

मुख्यमंत्री कार्यालय को जुलाई में भेजी गई शिकायत में रामपुर निवासी शिकायतकर्ता मुस्तफा हुसैन ने कहा था कि निकहत अफलाक को रिवर बैंक कॉलोनी में बंगला नंबर ए-2/1 फर्जी तरीके से आवंटित किया गया। इसे फिर बदलकर भवन संख्या ए-2/1 आवंटित किया गया। ऐसे में गलत तथ्यों के आधार पर किए गए आवंटन को निरस्त किया जाए। इस पर निगम ने जांच कराई तो पता चला कि बंगले में कोई नहीं रहता है। निकहत रामपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं और रिटायरमेंट के बाद वहीं रहती हैं। इसके बाद निगम निगम ने 24 अगस्त को आवंटन निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया।

chat bot
आपका साथी