जेएनयू प्रकरण से निपटने को कानून पर्याप्त: राम गोपाल

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में भारत विरोधी नारेबाजी को निंदनीय करार देते हुए सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि ऐसे कृत्यों पर कार्रवाई के लिए देश का कानून पर्याप्त है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 07:19 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 07:21 PM (IST)
जेएनयू प्रकरण से निपटने को कानून पर्याप्त: राम गोपाल

लखनऊ। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में भारत विरोधी नारेबाजी को निंदनीय करार देते हुए सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि ऐसे कृत्यों पर कार्रवाई के लिए देश का कानून पर्याप्त है।

सपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान एटा पहुंचे सपा महासचिव प्रो. यादव ने जेएनयू कैंपस में अफजल गुरू के समर्थन और राष्ट्रविरोधी नारों के सवालपर कहा कि कैंपस में जो हुआ, वह ङ्क्षनदनीय है। संबधित एजेंसियां उचित कार्रवाई करेंगी। इससे पूर्व जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक के दौरान उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव बेहतर शासन चला रहे हैं। मुख्यमंत्री के खिलाफ एक भी बात कहने को नहीं है। इसका फायदा पार्टी को 2017 के विधानसभा चुनाव में मिलेगा। 10 से 15 फीसद मतदाता ऐसे होते हैं, जो व्यक्ति और शासन को देखकर ही वोट देते हैं। यह पूरा वोट निश्चित रूप से सपा को मिलेगा। एमएलसी की प्रदेश में 36 सीटों में से अधिकांश सपा जीतेगी और इसका भी विधानसभा चुनाव में अच्छा संदेश जाएगा।

chat bot
आपका साथी