जीतू राई दिला सकते हैं भारत को रियो ओलंपिक का पहला पदक

रियो ओलंपिक के पहले दिन आज देर रात शूटर जीतू राय से भारत को बड़ी उम्मीद है। शानदार फार्म में चल रहे निशानेबाज जीतू राई से उम्मीद है कि वह आज पदक पर सटीक निशाना लगाएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 06 Aug 2016 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 06 Aug 2016 05:17 PM (IST)
जीतू राई दिला सकते हैं भारत को रियो ओलंपिक का पहला पदक

लखनऊ (वेब डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की गोरखा रेजीमेंट में निशानेबाजी का ककहरा सीखने वाले जीतू राई रियो ओलंपिक में भारत को आज देर रात पहला पदक दिला सकते हैं। जीतू राई दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भाग लेंगे।

रियो ओलंपिक के पहले दिन आज देर रात शूटर जीतू राय से भारत को बड़ी उम्मीद है। शानदार फार्म में चल रहे निशानेबाज जीतू राई से उम्मीद है कि वह आज पदक पर सटीक निशाना लगाएंगे।

बज गया बिगुल, रंगारंग कार्यक्रम के साथ रियो ओलंपिक 2016 की शुरुआत

दो वर्ष से जीतू शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपनी प्रिय स्पर्धा में एशियाई खेलों के साथ राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण पदक जीता था। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 31वें ओलंपिक के पहले दिन ही भारत का खाता खुल सकता है। विश्व चैंपियन जीतू राई से स्वर्ण पदक की आस है।

आज ये भारतीय खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, जानिए कितने बजे हैं इनके मुकाबले

पिस्टल किंग जीतू राई से जीत का खाता खोलने की उम्मीद की जा रही है। निशानेबाज जीतू रेंज के बाहर ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं रखते। सेना के निशानेबाज जीतू 50 मीटर पिस्टल में विश्व चैंपियन हैं। वह दस मीटर तथा 50 मीटर पिस्टल में पदक के प्रबल दावेदार हैं। जीतू राई ने जून में अजरबेजान में विश्व कप में रजत पदक जीता था।

chat bot
आपका साथी