आज उत्तर प्रदेश को मिला मुख्य सूचना आयुक्त

उत्तर प्रदेश को मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया। राजस्व परिषद अध्यक्ष पद से विदा होने के बाद राज्यपाल राम नाईक राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर जावेद उस्मानी को राजभवन में शपथ दिलाने वाले हैं।। लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव पद से हटे जावेद उस्मानी को बीते

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 17 Feb 2015 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 17 Feb 2015 11:29 AM (IST)
आज उत्तर प्रदेश को मिला मुख्य सूचना आयुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को मुख्य सूचना आयुक्त मिल गया। राजस्व परिषद अध्यक्ष पद से विदा होने के बाद राज्यपाल राम नाईक राज्य सूचना आयुक्त के तौर पर जावेद उस्मानी को राजभवन में शपथ दिलाने वाले हैं।।
लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश के मुख्य सचिव पद से हटे जावेद उस्मानी को बीते नवंबर में ही प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर चयनित कर लिया गया था और राज्यपाल की अनुमति के बाद उनकी नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी।

बहरहाल कतिपय तकनीकी कारणों से वह अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा को अलविदा नहीं कह पा रहे थे लेकिन अंतत: सब कुछ तय होने के बाद 17 फरवरी को उनकी शपथ की तारीख तय थी।

गौरतलब है कि गत जुलाई रणजीत सिंह पंकज का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली था।

chat bot
आपका साथी