Good news: लखनऊ से नेपालगंज के लिए शुरू हुई जनरथ, साढे चार घंटे में तय होगी दूरी

लखनऊ से नेपालगंज के ि‍लए जनरथ बस बीस फरवरी रात साढ़े ग्यारह बजे कैसरबाग बस स्टेशन से शुरू होगी।।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 02:39 PM (IST)
Good news: लखनऊ से नेपालगंज के लिए शुरू हुई जनरथ, साढे चार घंटे में तय होगी दूरी
Good news: लखनऊ से नेपालगंज के लिए शुरू हुई जनरथ, साढे चार घंटे में तय होगी दूरी

 लखनऊ, जेएनएन। परिवहन निगम की बहुप्रतीक्षित नेपालगंज सेवा की शुरुआत बुधवार से होने जा रही है। बीस फरवरी रात साढ़े ग्यारह बजे कैसरबाग बस स्टेशन से  प्रस्थान करेगी। बाराबंकी, कैसरगंज, बहराइच, नानपारा, रुपईडिहा होते हुए जनरथ दूसरे दिन चार बजे भोर नेपालगंज पहुंचेगी।

कैसरबाग से लखनऊ के बीच करीब साढ़े चार घंटे का सफर होगा। सुबह आठ बजे नेपालगंज से बस चलेगी। वापसी में इसी रूट से होते हुए लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल पहुंचेगी और कानपुर तक जाएगी। लखनऊ से नेपालगंज का किराया साढ़े तीन सौ रुपया प्रति सीट प्रति यात्री होगा। बस में थ्री-बाई-टू सीटिंग व्यवस्था है। एक ओर दो सीट और दूसरी ओर तीन सीटें होंगी। यह बस सेवा भारत सरकार और नेपाल सरकार के बीच हुए पारस्परिक समझौते के तहत शुरू की जा रही है। आरएम के मुताबिक परमिट मिलने के बाद नेपाल के मेसर्स भेरी यातायात प्रा.लि. के अधिकारियों के साथ बीते दिनों सप्रू मार्ग पर हुई बैठक के बाद इसे शुरू किया जा रहा है। 

सस्ते किराये की परिवहन निगम की बहुप्रतीक्षित जनरथ बस सेवा बुधवार रात कैसरबाग से शुरू होगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यात्री ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं। 

पल्लव बोस, क्षेत्रीय प्रबंधक, लखनऊ रीजन

chat bot
आपका साथी