IPL 2024: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जमेगा आईपीएल का रंग, होंगे सात मुकाबले; MS Dhoni भी दिखाएंगे दम

IPL 2024 दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को हो चुकी है। सोमवार यानी 25 मार्च को लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इस बार भी सात मुकाबले खेलेगी। खेल प्रेमी इस वर्ष महेंद्र सिंह धौनी को भी खेलते देखेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh Publish:Tue, 26 Mar 2024 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 26 Mar 2024 10:05 PM (IST)
IPL 2024: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जमेगा आईपीएल का रंग, होंगे सात मुकाबले; MS Dhoni भी दिखाएंगे दम
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में जमेगा आईपीएल का रंग, होंगे सात मुकाबले

जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल की शुरुआत 22 मार्च को हो चुकी है। 10 टीमों के बीच खेले जाने वाले 74 मुकाबलों में से बीसीसीआई ने शुरुआती 21 मैच के ही कार्यक्रम जारी किए थे। सोमवार यानी 25 मार्च को लीग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपने घरेलू मैदान अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में इस बार भी सात मुकाबले खेलेगी।

खेल प्रेमी इस वर्ष महेंद्र सिंह धौनी को भी खेलते देखेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार लखनऊ में पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रायल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीमें लखनऊ सुपर जायंट्स से दो-दो हाथ करेगी। दुनिया के लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी लखनऊ आएंगे।

दूसरी बार इकाना स्टेडियम में खेलेंगे माही

लीग में यह दूसरा अवसर होगा जब माही इकाना स्टेडियम में खेलने उतरेंगे। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2023 का 45वां मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इस कारण धौनी के प्रशंसकों को उनकी बल्लेबाजी देखने का मौका नहीं मिला था। इस बार अपने दिग्गज स्टार क्रिकेटर को खेलते देखने का सपना पूरा हो सकता है।

इकाना में होंगे ये मुकाबले

30 मार्च- लखनऊ सुपरजायंट्स व पंजाब किंग्स (शाम 7:30 बजे) 7 अप्रैल- लखनऊ सुपरजायंट्स व गुजरात टाइटंस (शाम 7:30 बजे) 12 अप्रैल- लखनऊ सुपरजायंट्स व दिल्ली कैपिटल्स (शाम 7:30 बजे) 19 अप्रैल- लखनऊ सुपरजायंट्स व चेन्नई सुपर किंग्स (शाम 7:30 बजे) 27 अप्रैल- लखनऊ सुपरजायंट्स व राजस्थान रॉयल्स (शाम 7:30 बजे) 5 मई- लखनऊ सुपरजायंट्स व कोलकाता नाइट राइडर्स (शाम 7:30 बजे)

लखनऊ में सात मैच

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में आईपीएल के सभी मुकाबले भारत में होने की पुष्टि की थी। ऐसे में सुपर जायंट्स का घरेलू मैदान होने के चलते लखनऊ में सात मैच मिलना तय था। सूबे के खेल प्रेमियों के लिए भी यह किसी बड़े उत्सव से कम नहीं है। इकाना स्टेडियम एक बार फिर जोरदार मेजबानी के लिए तैयार है। -उदय सिन्हा, सीएमडी, इकाना स्पोर्ट्स सिटी

यह भी पढ़ें: IPL के रंग में रंगे Rachin Ravindra, चेपॉक में मचाया बल्ले से कोहराम; गुजरात के बॉलिंग अटैक से किया जमकर खिलवाड़

chat bot
आपका साथी