अब ट्रेनों पर पड़ गया भारत बंद का असर, लंबी दूरी की टेनें 17 घटे तक लेट

छह सितंबर को राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहार में कई घटे रोका। लंबी दूरी की टेनें 17 घटे तक लेट।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 11:45 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 11:45 AM (IST)
अब ट्रेनों पर पड़ गया भारत बंद का असर, लंबी दूरी की टेनें 17 घटे तक लेट
अब ट्रेनों पर पड़ गया भारत बंद का असर, लंबी दूरी की टेनें 17 घटे तक लेट

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। पहले पटरियों की मरम्मत से लेट चल रही ट्रेनों की स्थिति कुछ सुधरी थी कि छह सितंबर को हुए भारत बंद ने उनका संचालन बिगाड़ दिया। आलम यह है कि लंबी दूरी की टेनें 17 घटे तक लेट हैं। इनमें अधिकाश बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनें हैं।

छह सितंबर को राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस को बिहार में कई घटे रोका गया। यह ट्रेन सात सितंबर को सुबह 4:45 के स्थान पर शाम 6:20 बजे 13:35 घटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसी तरह नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस शुक्रवार को दोपहर 1:10 बजे के स्थान पर रात 10:40 बजे लखनऊ मेल के बाद रवाना किया गया। लखनऊ मेल को शनिवार सुबह 7:05 बजे लखनऊ आ गई लेकिन श्रमजीवी एक्सप्रेस दोपहर 2:15 बजे 17 घटे की देरी से लखनऊ आ सकी। श्रमजीवी एक्सप्रेस को गाजियाबाद से मुरादाबाद के बीच ही चार घटे रोका गया। इस ट्रेन से लखनऊ से पटना जाने वाले दर्जनों यात्री चारबाग स्टेशन पर परेशान होते रहे। वहीं सुलतानपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन शुक्त्रवार रात बुरी तरह प्रभावित रहा। ट्रेन 14261 एकात्मकता एक्सप्रेस नौ घटे में सुलतानपुर से लखनऊ पहुंची।

ये ट्रेनें भी हुई प्रभावित:

ट्रेन नंबर व नाम - देरी घटे में

14017 सदभावना एक्सप्रेस - 12

15706 चंपारण हमसफर - 12:15

12566 बिहार संपर्कक्राति - 10:15

12558 सप्तक्राति एक्सप्रेस - 13:30

14649 सरयू यमुना एक्सप्रेस - 12:15

14208 पद्मावत एक्सप्रेस - छह

1 4512 नौचंदी एक्सप्रेस - 4:30

14674 शहीद एक्सप्रेस - आठ

24369 त्रिवेणी एक्सप्रेस - छह

13010 दून एक्सप्रेस - चार

13006 पंजाब मेल - चार

14116 हरिद्वार-इलाहाबाद - 7:30

15280 पूरबिया एक्सप्रेस - 11

19710 कविगुरू एक्सप्रेस - 10

13119 सियालदह आनंद विहार - आठ

22418 महामना एक्सप्रेस - 5:30

12370 कुंभ एक्सप्रेस - 4:30

chat bot
आपका साथी