फसल कमजोर होने से दालों के दाम ने पकड़ी रफ्तार

दाल की विभिन्न किस्मों में चार रुपये से लेकर तकरीबन 12 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी। इस तेजी से त्योहार बाद आमजन की जेब ढीली होने लगी है।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:09 AM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:57 AM (IST)
फसल कमजोर होने से दालों के दाम ने पकड़ी रफ्तार
फसल कमजोर होने से दालों के दाम ने पकड़ी रफ्तार

लखनऊ, (जेएनएन)। फसल कमजोर होने के चलते अचानक गल्ला मंडी में दलहन के दामों ने तेजी से उछाल ली है। उड़द की दाल हो या फिर अरहर, चना या मूंग की दाल। सभी में तेजी दिख रही है। कीमतों में छह से लेकर 12 रुपये प्रति किग्रा. तक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं हरी उड़द की दाल थोक मंडी में 8400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। लंबे समय से शांत चल रही गल्ला मंडी में आई इस तेजी से त्योहार बाद आमजन की जेब ढीली होने लगी है।  

ये है कारण

पांडेयगंज थोक मंडी के आढ़ती राजेंद्र अग्रवाल कहते हैं कि इसके पीछे दो कारण हैं। पहली वजह पिछले साल दलहन फसल भरपूर हुई थी। इससे दाल की कीमतें बाजार में काफी कम रहीं। लंबे समय तक यह व्यवस्था बरकरार रही। इससे किसानों ने इस बार दाल की बोआई में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इससे उत्पादन में कमी आई। दूसरा कारण इस साल हुई भारी बरसात के चलते कर्नाटक और मुंबई से आने वाली बड़ी खेप खेतों में ही खराब हो गई। नतीजतन उत्पादन कम होने के चलते यह तेजी दिख रही है। वहीं सुभाष मार्ग के फुटकर व्यापारी संजय सिंघल ने बताया कि दालों की विभिन्न किस्मों में तेजी आई है। हालांकि चावल और अन्य खाद्यान्न सामान्य स्थिति में हैं।

chat bot
आपका साथी