हार्दिक की यूपी की कुर्मी बिरादरी को एकजुट करने की योजना

गुजरात में पटेल बिरादरी को आरक्षण देने की मांग करने वाले हार्दिक पटेल ने दिल्ली को भी हिला दिया है। अब उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश की कुर्मी बिरादरी को एकजुट करने का है। इसको लेकर हार्दिक पटेल लखनऊ में आंदोलन चलाएंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 03:19 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 10:09 AM (IST)
हार्दिक की यूपी की कुर्मी बिरादरी को एकजुट करने की योजना

लखनऊ। गुजरात में पटेल बिरादरी को आरक्षण देने की मांग करने वाले हार्दिक पटेल ने दिल्ली को भी हिला दिया है। अब उनका लक्ष्य उत्तर प्रदेश की कुर्मी बिरादरी को एकजुट करने का है। इसको लेकर हार्दिक पटेल लखनऊ में आंदोलन चलाएंगे।

गुजरात के हार्दिक पटेल के आरक्षण की आग अब उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की ओर है। आज दिल्ली में हार्दिक पटेल ने उत्तर प्रदेश को लेकर बड़ा बयान दिया है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धरना देना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी की ओर हार्दिक पटेल की निगाह लगी है। उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी के लोगों की बड़ी संख्या है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में कुर्मी बिरादरी की राजनीति अपना दल कर रहा है। अपना दल से उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में कुर्मी जुड़े हैं। इस समय अपना दल के दो सांसद भी हैं। इनमें से एक अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक स्वर्गीय सोनेलाल पटेल की बेटी हैं। अपना दल अभी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टी है। पार्टी में पारिवारिक विवाद के चलते इसका अस्तित्व खतरे में है। इसको देखते हुए हार्दिक पटेल अब उत्तर प्रदेश की कुर्मी बिरादरी को एकजुट करने की योजना बना रहे हैं। हार्दिक पटेल की निगाह उत्तर प्रदेश की ओर होने से अपना दल में भी काफी खलबली है।

हार्दिक पटेल ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कहा है कि अब वो कुर्मी बिरादरी को एकजुट कर लखनऊ में आंदोलन चलाएंगे। हार्दिक पटेल ने कहा कि हम लोग जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन रैली करने पर विचार कर रहे हैं, हम ऐसा लखनऊ में भी कर सकते हैं। हम जाटों और गुर्जरों को आरक्षण के लिए भी समर्थन देना चाहते हैं।

chat bot
आपका साथी