Diwali Celebration 2020: दियों से रोशन घरों में हुई मां लक्ष्मी- श्री गणेश की पूजा

लखनऊ में शाम ढलते ही घरों के बुुजुर्ग महिलाओं ने रंगोली बनाकर घर के आंगन में ब़ड़ा दीपक रखा और फिर उसके माध्यम से छोटे दीपक जलाकर प्रकाश से पूरे घर को रोशन किया। वहीं प्रतिबंध के बावजूद पटाखाें की आवाजें पूजा पूरी होने की दुहाई दे रहे थे।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Sat, 14 Nov 2020 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 07:00 AM (IST)
Diwali Celebration 2020: दियों से रोशन घरों में हुई मां लक्ष्मी- श्री गणेश की पूजा
लखनऊ में दीवाली की शाम को शुभ मुहूर्त में घरों में परिवार के साथ की गई आराधना।

लखनऊ, जेएनएन। उल्लास के पर्व दीपोत्सव का रंग शाम होते ही नजर आने लगा। रोशनी से नहाई धरती मानो समृद्धि का रंग दिखा रही थी तो पटाखों और आतिशबाजी का शोर पिछले साल के मुकाबले कम नजर आ रहा था। प्रतिबंध के बावजूद पटाखाें की आवाजें पूजा पूरी  होने की दुहाई दे रहे थे। शाम ढलते ही घरों के बुुजुर्ग महिलाओं ने रंगोली बनाकर घर के आंगन में ब़ड़ा दीपक रखा और फिर उसके माध्यम से छोटे दीपक जलाकर प्रकाश से पूरे घर को रोशन किया।

कुंभ लग्न में  मध्याह्न 12:37 बजे से हर पूजन शुरू हो गया था। दोपहर 2:09 बजे तक व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से समृद्धि और श्री गणेश से शुभता का वरदान मांगा। शाम को 5 :12 बजे से 7:52 बजे प्रदोष काल शुरू होने के साथ ही परिवार के साथ लोगों ने घरों में मां लक्ष्मी का आह़वान किया। मां लक्ष्मी के मंत्रों के साथ मां से समृद्धि की कामना की गई। वृषभ लग्न में पूजा करने वाले भी 5:16 बजे से पूजन शुरू कर चुके थे। दक्षिणावर्तीं शंख, श्री यंत्र, गोमती चक्र, मां लक्ष्मी, कुबेर यंत्र, हल्दी की गांठ और नारियल के साथ मां का आह़वान किया गया। पूजन के बाद छोटों ने बड़ों के चरण छूकर आशीर्वाद लिया तो बड़ों ने खुशहाली की कामना की। कमल के फूलों के साथ मां लक्ष्मी  को खील, खिलौने और मिष्ठान  का भोग लगाया गया। एक दूसरे को प्रसाद बांट कर बधाई दी गई।

बंगाली समाज ने की काली पूजा

बंगाली समाज के लोगों ने देर रात मां काली आह़वान कर सिद्धि की कामना की। घसियारी मंडी के कालीबाड़ी मंदिर व रवींद्पल्ली के कालीबाड़ी मंदिर में कोरोना संक्रमण के चलते पुजारियों ने मांग का आह़वान किया।घरों में सिंह लग्न रात्रि 11:44 बजे से शुरू हुई और 1:58 बजे तक रही। इस दौरान सिद्ध मंत्रों का जाप किया गया। काली बाड़ी मंदिर के अध्यक्ष गौतम भट्टाचार्य ने बताया कि देर रात पूजन के साथदुर्गा पूजा पंडालों में महाकाली की पूजा की गई। छावनी दुर्गा पूजा कमेटी के निहार डे और  बादशाहनगर दुर्गा पूजा कमेटी की प्रिया सिन्हा के संयोजन में पूजन हुआ।

chat bot
आपका साथी