फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

लखनऊ। फतेहपुर में किशोरी को बंधक बना दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 02:34 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 02:34 PM (IST)
फतेहपुर में दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या

लखनऊ। फतेहपुर में किशोरी को बंधक बना दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसी के दुपंट्टे से फंदा बनाकर शव नीम के पेड़ पर लटका दिया गया। पुलिस ने जांच के बगैर ही घटना को आत्महत्या करार दे दिया, लेकिन पोस्टमार्टम में साफ हो गया कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

फतेहपुर के जाफरगंज क्षेत्र के गांव नेवातगंज की किशोरी मंगलवार शाम दो सहेलियों केसाथ खेत में चारा लेने गई थी। सभी अलग-अलग खेतों में चारा काटने लगे। वापसी के समय किशोरी के खेत में नहीं दिखने पर दोनों सहेलियों ने समझा कि वह घर चली गई। रात तक जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो तलाश शुरू हुई। कल सुबह किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा जरूर था पर शव जमीन पर टिका हुआ था। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने आत्महत्या करार दे दिया। हालांकि पोस्टमार्टम में पुलिस का दावा झूठा साबित हो गया।

----------

मां को बंधक बना युवती से दुराचार

प्रतापगढ़ में मंगलवार रात दीवार फांद कर घर में घुसे युवकों ने मां को बंधक बनाने के बाद बेटी को तमंचे के बल पर घसीट ले गए और दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी सुबह पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

----------

तमंचा दिखा महिला से दुष्कर्म

जालौन में तमंचे के बल पर टेंपो से जा रही महिला को जबरन उतारकर दुष्कर्म किया गया। आरोप है उसके जेवर भी लूट लिए गए। महिला के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी रामभुवन को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। आरोपी को पड़ने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और लूट का मुकदमा दर्ज लिया है और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी