FoodMan: COVID-19 काल में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले फूडमैन विशाल को मिला राज्यपाल के हाथों सम्मान

FoodMan Vishal Singh कोविड-19 काल में विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह के करीब आठ लाख जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी सेवा करने के साथ गांधी सभागार में सम्मानित किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:03 PM (IST)
FoodMan: COVID-19 काल में जरूरतमंदों की सेवा करने वाले फूडमैन विशाल को मिला राज्यपाल के हाथों सम्मान
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों की सेवा करने के उपलक्ष्य में विशाल सिंह को सम्मानित किया।

लखनऊ, जेएनएन। फूडमैन विशाल सिंह को शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कोरोना संक्रमण काल में जरूरतमंदों की सेवा करने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया। विजय श्री फाउंडेशन के संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह राजधानी लखनऊ के तीन बड़े सरकारी अस्पतालों में तीमारदारों के साथ ही बीमारों को बीते 13 वर्ष से निशुल्क भोजन उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के दौरान तीन बड़े अस्पतालों में भोजन का काम कम होने के कारण फूडमैन विशाल सिंह ने उत्तर प्रदेश से बाहर रहने वालों लोगों की घर वापसी के दौरान लखनऊ के सभी बस अड्डों के साथ ही हाई-वे पर अपने साथियों के साथ लोगों को भोजन के पैकेट के साथ राशन भी उपलब्ध कराने का काम किया। कोविड-19 काल में विजयश्री फाउंडेशन के प्रबंध संस्थापक फूडमैन विशाल सिंह के करीब आठ लाख जरूरतमंद लोगों की सेवा करने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी सेवा करने के साथ गांधी सभागार में सम्मानित किया।

इस मौके पर फूडमैन विशाल सिंह ने राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ ही लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कोविड-19 में जिलाधिकारी महोदय और इनके अधिकारीगण की टीम ने 24-24 घंटा लोगों की सेवा की। उनके काफी सार्थक प्रयास से हमारी संस्था को भी प्रेरणा मिली और हम लोगों की सेवा करने को तत्पर हो गए। जिलाधिकारी महोदय ने रात्रि में दो-दो बजे लोगों की भोजन सेवा के साथ हर संभव बड़ी मदद की। राजभवन में इस कार्यक्रम में कोविड 19 काल में लोगों की मदद करने वाली 21 अन्य संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया।

लखनऊ में विजयश्री फाउंडेशन 'प्रसादम सेवा' के माध्यम से 2007 से लगातार शहर के विभिन्न अस्पतालों में नि:शक्त तीमारदारों की भोजन सेवा के साथ-साथ मरीजों एवं तीमारदारों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वस्तुएं प्रदान कर उनकी हर संभव मदद की कर रही है। फूडमैन विशाल सिंह ने इसके अतिरिक्त इन अस्पतालों में तीमारदारों के ठहरने के लिए रैन बसेरा, वाटर कूलर, स्ट्रेचर व्हील चेयर तथा कोविड 19 जांच के लिए कोविड टेस्ट बूथ का निर्माण कराया है। 

chat bot
आपका साथी