भाजयुमो की आज पहली वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित करेंगे दिग्गज, नए तेवर में आएगा संगठन

कोरोना संक्रमण के चलते भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक बुधवार को होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के नेतृत्व में 200 वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 10:09 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 07:57 AM (IST)
भाजयुमो की आज पहली वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित करेंगे दिग्गज, नए तेवर में आएगा संगठन
भाजयुमो की आज पहली वर्चुअल राष्ट्रीय कार्यसमिति को संबोधित करेंगे दिग्गज, नए तेवर में आएगा संगठन

लखनऊ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की पहली वर्चुअल बैठक बुधवार को होगी। बदले हालात में संगठन को नए तेवर देने का मंत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा देंगे। भाजयुमो की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन के नेतृत्व में सभी प्रदेशों के अध्यक्षों समेत करीब 200 वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे। दोपहर दो बजे आरंभ होने वाली इस बैठक में समय की कमी के चलते चंद प्रदेश अध्यक्षों को ही अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि कोरोना महामारी काल में पिछले 3 महीने में भाजयुमो द्वारा किए सेवा कार्यों की रिपोर्टिंग प्रस्तुत की जाएगी। मोदी सरकार की वर्षगांठ पर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में 75 युवा संवाद कार्यक्रम होंगे : उत्तर प्रदेश भाजयुमो के अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रदेश के 75 प्रशासनिक जिलों में युवा संवाद के माध्यम से सरकार की योजनाएं युवाओं तक पहुंचाने का काम होगा। केवल वही युवा इस में भाग लेंगे जो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी नहीं है। भाजपा का एक वक्ता जो प्रदेश से तय किया जाएगा वह युवा संवाद को संबोधित करेगा। इसके अतिरिक्त करीब 30 हजार सेक्टरों में 50 लाख से ज्यादा मास्क और सैनिटाइजर बांटे जाएंगे। यह अभियान 4 से 10 जून के मध्य चलाया जाएगा। चार जून को भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगी, जिसे बूथ स्तर तक मोर्चा कार्यकर्ता सुनेंगे तथा शेयर करेंगे।

भाजपा की बुधवार को 29 वर्चुअल सभाएं : मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश के संगठनात्मक 98 जिलों में जारी वर्चुअल सभाओं की श्रंखला में बुधवार को 29 स्थानों पर शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी, डाक्टर, इंजीनियर व प्रबुद्ध वर्गो के साथ वरिष्ठ नेता संवाद करेंगे। सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि शाहजहांपुर महानगर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, फिरोजाबाद महानगर में राष्ट्रीय महामंत्री डा. अनिल जैन, बदांयू में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, आंवला में मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा कासगंज में आशुतोष टण्डन संवाद करेंगे। संतकबीर नगर में केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, बस्ती में पंकज सिंह, लालगंज में रवीन्द्र जायसवाल, औरैया में सलिल विश्नोई, कानपुर ग्रामीण में मुकुट बिहारी वर्मा, झांसी जिला में मानवेन्द्र सिंह, जालौन में भवानी सिंह संवाद करेंगे। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बीएल वर्मा सम्भल, डा. महेन्द्र सिंह मुजफ्फरनगर, सतीश महाना मेरठ जिला, भूपेन्द्र सिंह शामली, सुरेश राणा गौतमबुद्धनगर, रामनरेश अग्निहोत्री बागपत, विजय बहादुर पाठक उन्नाव, श्रीकांत शर्मा श्रावस्ती, ब्रजेश पाठक गोंडा, सांसद रमापति राम त्रिपाठी लखनऊ जिला, सुरेश तिवारी बलरामपुर, विद्यासागर सोनकर अमेठी, स्वामी प्रसाद मौर्य भदोही, अनिल राजभर कौशाम्बी व उपेन्द्र तिवारी प्रयागराज यमुनापार में संवाद करेंगे।

chat bot
आपका साथी