lockdown in lucknow : राजधानी में लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वाले 43 लोगों पर एफआइआर

बाराबंकी की मीट फैक्‍ट्री में काम करने जा रही नौ महिलाओं समेत 11 पर मडि़यांव थाने में रिपोर्ट। महानगर ने 30 और गोमतीनगर पुलिस ने दो लोगों पर दर्ज की एफआइआर।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Tue, 14 Apr 2020 08:32 AM (IST) Updated:Tue, 14 Apr 2020 08:32 AM (IST)
lockdown in lucknow : राजधानी में लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वाले 43 लोगों पर एफआइआर
lockdown in lucknow : राजधानी में लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वाले 43 लोगों पर एफआइआर

लखनऊ,  जेएनएन। राजधानी में लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वाले कुल 43 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। बाराबंकी स्थित मीट शॉप में काम करने जा रही नौ महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ मडि़यांव पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। वहीं महानगर पुलिस नेे 30 लोगों और गोमतीनगर पुलिस ने दो लोगोंं के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है।

इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह के मुताबिक बस में सवार होकर नौ महिलाएं बाराबंकी जा रही थीं। पुलिस ने देखा कि रविवार देर रात में चंद्रा ढाल के पास कुछ महिलाएं भीड़ लगाकर खड़ी थी़। चेकिंग के दौरान मह‍िलाओं से पूछताछ की गई तो वह कुछ स्‍पष्‍ट जवाब नहीं दे पाईं। छानबीन में सामने आया कि महिलाएं बाराबंकी मेें कुर्सी केे पास स्थित एक मीट फैक्ट्री में काम करने जा रही हैं। महिलाओं को फैक्‍ट्री का ठेकेदार खदरा निवासी प्रमोद व मैनेजर वेणुगोपाल बुलाए थे। पुलिस ने पड़ताल के दौरान बस को भी जब्‍त कर लिया। बस के चालक ने बताया कि गाड़ी मीट फैक्‍ट्री की है और वह महिलाओं को वहां ले जाने के लिए आया था।

आरोपित ड्राइवर बुद्धेश्‍वर निवासी कैलाश पुलिस को बस का कागज भी नहीं दिखा सका। आरोपित देर रात में महिलाओं को बाराबंकी लेकर जाता था। पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। वहीं महानगर पुलिस ने निशातगंज में पांचवी गली में भीड़ लगाने वाले 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपित लॉकडाउन के नियमों का उल्‍लंघन कर रहे थे। इसके अलावा गोमतीनगर में बेवजह सड़क पर निकले दो युवकों विनय खंड निवासी जयंत कुमार और संतोष कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी