ईद पर आजमाएं फैशन का ये नया अंदाज, पसंद की जा रही है ब्रोकेट के साथ हैवी एंब्रॉयड्री

दैनिक जागरण ने फैशन डिजाइनर रितु खरे से ईद पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड पर बात की, जो आपको बता रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 May 2018 03:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2018 03:28 PM (IST)
ईद पर आजमाएं फैशन का ये नया अंदाज, पसंद की जा रही है ब्रोकेट के साथ हैवी एंब्रॉयड्री
ईद पर आजमाएं फैशन का ये नया अंदाज, पसंद की जा रही है ब्रोकेट के साथ हैवी एंब्रॉयड्री

लखनऊ[जागरण संवाददाता]। रमजान की रौनक से बाजार भी रोशन हैं। इस ईद के लिए महिलाएं रेडीमेड ड्रेसेज के साथ डिजाइन की हुई ड्रेसेज भी पसंद कर रही हैं। कुछ ने ऑर्डर दे भी दिए हैं। इस बार बाजार में गाउन, पैरेलल और सूट की कई तरह की वैराइटी हैं। वहीं पसंदीदा ड्रेसेज के लिए महिलाएं डिजाइनर्स के पास पहुंच रही हैं। आइए बात करते हैं फैशन डिजाइनर रितु खरे से ईद पर चल रहे लेटेस्ट ट्रेंड पर।

अंब्रेला पैरेलल की बहार

ईद में पिछली बार जहा प्लाजो का क्रेज था, वहीं इस बार अंब्रेला पैरेलल खूब चल रहे हैं। यह पैरेलल शॉर्ट और लॉन्ग कुर्ते पर पहने जा सकते हैं। अंब्रेला पैरेलल के साथ आप ट्रेडिशनल लुक पा सकते हैं। आजकल ऑफ वाइट अंब्रेला पैरेलल काफी पसंद किये जा रहे हैं। ऑल टाइम हिट है ब्रोकेट वर्क

टेडिशनली चला आ रहा ब्रोकेट वर्क ऑल टाइम हिट है। ब्रोकेट वर्क का मैटेरियल बाजार में उपलब्ध है। इसे आप अपने कुर्ते डिजाइन कर सकते है। बनारसी ब्रोकेट को आप कुर्ते और अनारकली सूट में डिजाइन कर सकते हैं। इसके अलावा ब्रोकेट डिजाइन के पैच आप शरारे और गरारे में भी लगवा सकते हैं। नेट के दुपट्टे में भी ब्रोकेट के पैच लगाकर ट्रेंडी लुक आता है। इन दिनों इस तरह के काफी ऑर्डर आ रहे हैं। परशियन वर्क से पाएं अलग लुक

ब्रोकेट वर्क के अलावा अगर आप बिल्कुल अलग दिखना चाहते हैं तो परशियन वर्क को अपना सकते हैं। रेशम के यह परशियन वर्क कुर्ती और गरारे में करवाया जा सकता है। इसकी एंब्रॉयडरी काफी रिच लगती है। वहीं ड्रेस पर कश्मीरी और करताना वर्क भी करवाया जा सकता है। महिलाएं आरी-जरदोजी में पोथ और स्टोन वर्क के अलावा टसब और फरुखाबादी वर्क करवा रही हैं। लाचा प्लाजो का है ट्रेंड

नार्मल प्लाजो की जगह अब लाचा प्लाजो पसंद किये जा रहे हैं। स्कर्ट और क्रॉप टॉप इस साल फैशन से आउट हो गये हैं। शिफोन और जार्जेट के लाचा पर ब्रोकेट वर्क काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा नेट के कपड़े पर वूल एंब्रॉयड्री भी काफी चलन में है। ट्रेंड में है लाग जैकेट कुर्ते

फ्रॉक के साथ लाग जैकेट भी इस बार काफी इन है। लाइट एंब्रॉयड्री पर यह जैकेट काफी पसंद की जा रही है। यह कॉटन फैब्रिक में भी काफी चल रहे हैं। यह सभी कुर्ते ब्राइट कलर में आ रहे हैं। इनकी कीमत 15,00 से शुरू हो रही है।1

chat bot
आपका साथी