यूपी के किसान हरियाणा में बचेंगे अपना धान : बालियान

उत्तर प्रदेश के किसानों के सामने अपना धान बेचने की अब कोई समस्या नहीं है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान से इनके लिए रास्ता निकाल लिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2015 05:07 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2015 05:10 PM (IST)
यूपी के किसान हरियाणा में बचेंगे अपना धान : बालियान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के सामने अपना धान बेचने की अब कोई समस्या नहीं है। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान से इनके लिए रास्ता निकाल लिया है।

उत्तर प्रदेश के किसानों विशेषतौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान अपना धान बेचने को लेकर काफी परेशान थे। बाजार में तो औने-पौने दाम मिलने की संभावना था जबकि प्रदेश सरकार के क्रय केंद्रों पर भी एजेंटों की सक्रियता से यह भयभीत थे। इनकी समस्या का समाधान केंद्र सरकार ने कर दिया। शामली में आज केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने जागरण को बताया की प्रदेश में धान किसानों के सामने विक्रय की समस्या को देखते हुए उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से बात कर ली है। आज ही से उत्तर प्रदेश के किसानों के धान खरीद हरियाणा में शुरू हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी