जुगल किशोर व फतेह बहादुर का कुनबा हुआ भाजपाई

बसपा के खिलाफ पूरा मोर्चा मोर्चा खोल चुके राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का कुनबा आज भाजपा में शामिल हो गया। इनके साथ ही लखनऊ में बसपा के आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हुए। फिलहाल जुगल किशोर राज्यसभा तथा

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 03 Feb 2015 02:50 PM (IST) Updated:Tue, 03 Feb 2015 04:50 PM (IST)
जुगल किशोर व फतेह बहादुर का कुनबा हुआ भाजपाई

लखनऊ। बसपा के खिलाफ पूरा मोर्चा मोर्चा खोल चुके राज्यसभा सदस्य जुगल किशोर के साथ ही उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री फतेह बहादुर सिंह का कुनबा आज भाजपा में शामिल हो गया। इनके साथ ही लखनऊ में बसपा के आधा दर्जन नेता भाजपा में शामिल हुए। फिलहाल जुगल किशोर राज्यसभा तथा फतेह बहादुर सिंह विधानसभा सदस्य होने का लुत्फ उठा रहे हैं।

भाजपा के राज्य मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर की पत्नी दमयंती सिंह तथा उनके पुत्र सौरभ सिंह को पार्टी में शामिल कराया। सौरभ सिंह लखीमपुर की कस्ता सीट से बीते विधानसभा चुनाव में दावेदार भी थे। इनके साथ ही प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा गोरखपुर की कैंपियरगंज विधानसभा से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल हो गई। फतेह बहादुर सिंह लंबे समय तक प्रदेश की सरकारों में कैबिनेट मंत्री रहे थे। इनके पिता वीर बहादुर सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। कैंपियरगंज इनकी परंपरागत सीट है। इनकी पत्नी साधना सिंह गोरखपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

इन दो राजनेताओं के पारिवारिक सदस्यों के अलावा आजमगढ़ के बसपा नेता अमित तिवारी व बॉबी अवस्थी भी अपने समर्थकों के साथ आज भाजपा में शामिल होंगे। अमित तिवारी बसपा के दिल्ली तथा बिहार के प्रभारी भी रह चुके हैं।

chat bot
आपका साथी