पक्षी विहार में विधानसभा अध्यक्षों के परिजन, लघु फिल्म भी देखी

उन्नाव जिले के नवाबगंज पक्षी विहार में आज वीआईपी सैलानियों को जमावड़ा रहा। करीब बीस से अधिक राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के परिजनों ने यहां के मनमोहक नजारे का आनंद उठाया। वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने इन्हें पैदल पथ, साइकिल पथ, डियर पार्क का भ्रमण कराया। साथ ही पक्षी विहार

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 01 Feb 2015 06:55 PM (IST) Updated:Sun, 01 Feb 2015 07:02 PM (IST)
पक्षी विहार में विधानसभा अध्यक्षों के परिजन, लघु फिल्म भी देखी

लखनऊ। उन्नाव जिले के नवाबगंज पक्षी विहार में आज वीआईपी सैलानियों को जमावड़ा रहा। करीब बीस से अधिक राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों के परिजनों ने यहां के मनमोहक नजारे का आनंद उठाया। वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने इन्हें पैदल पथ, साइकिल पथ, डियर पार्क का भ्रमण कराया। साथ ही पक्षी विहार पर बनी एक लघु फिल्म भी दिखाई।

जानकारी के अनुसार राजस्थान, बिहार, त्रिपुरा, असम, केरल, आंध्र प्रदेश सहित 20 राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों की लखनऊ में तीन दिवसीय बैठक चल रही है। इसमें उनके परिवार के लोग भी साथ आये हुए हैं। प्रदेश सरकार ने उनके मनोरंजन के लिए उनके परिवारिक सदस्यों एवं सचिवालय कर्मचारियों को पक्षी विहार देखने के लिए भेजा। यह दल सुबह लगभग 10 बजे यहां पहुंचा। इन्हें वाइल्ड लाइफ के कर्मचारियों ने झील का भ्रमण कराया। कई लोगों ने इसमें गहरी रुचि दिखाई। कर्मचारियों ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद दल ने यहां के डियर पार्क, साइकिल एवं पैदल पथ भी देखे। वार्डेन संजय श्रीवास्तव एवं रेंजर रघुनाथ मिश्रा ने इन लोगों को संग्रहालय में पक्षी विहार पर बनाई लघु फिल्म भी दिखाई। इनके आगमन के लिए पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे।

chat bot
आपका साथी