चांद दिखा, पहला रोजा अाज, दारुल उलूम ने माहे रमज़ान का किया एलान

चांद के दीदार के बाद अब पहला रोजा गुरुवार का होगा। दारुल उलूम ने भी चांद होने की पुष्टि करते हुए गुरुवार से रमज़ान माह शुरू होने का एलान कर दिया है।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Wed, 16 May 2018 10:28 PM (IST) Updated:Thu, 17 May 2018 06:41 AM (IST)
चांद दिखा, पहला रोजा अाज, दारुल उलूम ने माहे रमज़ान का किया एलान
चांद दिखा, पहला रोजा अाज, दारुल उलूम ने माहे रमज़ान का किया एलान
देवबंद (जेएनएन)। मुकद्दस महीने रमजान का चांद बुधवार शाम नजर आ गया।चांद के दीदार के बाद अब पहला रोजा गुरुवार का होगा। दारुल उलूम ने भी चांद होने की पुष्टि करते हुए गुरुवार से रमज़ान माह शुरू होने का एलान कर दिया है।

चांद को लेकर देर शाम दारुल उलूम में रुइयते हिलाल कमेटी (चांद कमेटी) की बैठक हुई। इसमें देश के कोने कोने से चांद देखने की पुष्टि की गई। बाद में दारुल उलूम द्वारा चांद दिखने की तस्दीक करते हुए गुरुवार से रमजान माह शुरू होने का ऐलान किया गया।बैठक में नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली के अलावा मुफ्ती हबीबुर्रहमान खैराबादी, मौलाना रजी, मुफ्ती फकरुल इस्लाम, मौलवी इरफान आदि मौजूद थे।

वहीं लखनऊ में बुधवार को शिया मरकज़ी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास और मरकज़ी चांद कमेटी (सुन्नी) के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने किया चांद होने का ऐलान। वही काज़ी ए शहर मुफ़्ती इरफान मिया ने बुधवार को रमज़ान का चांद होने का अभी तक ऐलान नही किया है। 

chat bot
आपका साथी