सिरफिरे ने नव विवाहिता की मां को काट डाला

बदायूं के कस्बा कछला में नवविवाहिता को घर से उठाकर ले जाने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव को आई उसकी भाभी भी घायल कर दी।

By Ashish MishraEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 07:59 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 08:02 PM (IST)
सिरफिरे ने नव विवाहिता की मां को काट डाला

लखनऊ। बदायूं के कस्बा कछला में नवविवाहिता को घर से उठाकर ले जाने का विरोध करने पर सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी मां को मौत के घाट उतार दिया। बीच-बचाव को आई उसकी भाभी भी घायल कर दी।

कछला के वार्ड चार मुहल्ला मुरावान नगला निवासी युवती की शादी 22 नवंबर को आंवला कोतवाली इलाके के गांव में हुई थी। बुधवार को युवती मायके आई हुई थी। पहली विदा पर घर आने के चलते महिला संगीत चल रहा था। इसी दौरान रात करीब एक बजे मुहल्ले का ही रहने वाला चंदन मौर्य घर में घुस आया। आते ही युवती को जबरन उठाकर चल दिया। युवती ने चीख पुकार पर मां मुन्नीदेवी (62) बचाने के लिए दौड़ पड़ीं। उन्हें देखते ही चंदन हमलावर हो गया। घर में ही पड़ी कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर मुन्नी देवी को मार डाला। इसके बाद युवती की भाभी को भी कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। पुलिस मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है। अस्पताल में भर्ती घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी