Coronavirus Lucknow News: बलरामपुर में हड्डी के डॉक्टर को कोरोना, कई मरीजों के ऑपरेशन टले

Coronavirus Lucknow News बलरामपुर में हड्डी विभाग के ऑपरेशन थिएटर को 48 घंटे के लिए किया बंद। सिविल अस्पताल में पांच मरीज मिले संक्रमित।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 06:45 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 06:45 AM (IST)
Coronavirus Lucknow News: बलरामपुर में हड्डी के डॉक्टर को कोरोना, कई मरीजों के ऑपरेशन टले
Coronavirus Lucknow News: बलरामपुर में हड्डी के डॉक्टर को कोरोना, कई मरीजों के ऑपरेशन टले

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus Lucknow News: राजधानी स्थित बलरामपुर व सिविल अस्पताल एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इसके बाद बलरामपुर में हड्डी विभाग के ऑपरेशन थिएटर को 48 घंटे के लिए व सिविल के आइसोलेशन वार्ड को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। इस वजह से बलरामपुर में कई ऑपरेशन भी टालने पड़े हैं।

दरअसल बलरामपुर अस्पताल में हड्डी विभाग के डॉ अजय यादव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संपर्क में आए अन्य डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की भी जांच कराई जाएगी। डॉक्टर यादव ने ऑपरेशन थिएटर में कई मरीजों का ऑपरेशन किया था। सीएमएस डॉ आरके गुप्ता ने बताया कि उनके विभाग को 48 घंटे के लिए बंद करा दिया गया है। ऑपरेशन दो दिन बाद किए जाएंगे।

सिविल के पांच मरीज संक्रमित

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशुतोष दुबे ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड को अगले 24 घंटे के लिए सैनिटाइज करा कर बंद कर दिया गया है। साथ ही पांचों मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट करवा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी