Coronavirus: 16 मरीजों में मिला कोरोना वायरस, लखनऊ के अस्पतालों में संख्या पहुंची 35

Coronavirus रविवार रात तक जांच किए सैंपल में 16 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें छह राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 06 Apr 2020 09:37 AM (IST)
Coronavirus: 16 मरीजों में मिला कोरोना वायरस, लखनऊ के अस्पतालों में संख्या पहुंची 35
Coronavirus: 16 मरीजों में मिला कोरोना वायरस, लखनऊ के अस्पतालों में संख्या पहुंची 35

लखनऊ, जेएनएन। Coronavirus: कोरोना देखते ही देखते पैर पसारते ही जा रहा है। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। रविवार रात तक जांच किए सैंपल में 16 और मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसमें छह राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती हैं। आठ सीतापुर के खैराबाद में और दो आगरा एसएनएनसी में भर्ती हैं। बता दें अब तक राजधानी के अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। 

गौरतलब हो कि पीजीआइ-केजीएमयू में हुए टेस्ट में रविवार सुबह तक 17 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। यह प्रदेश के विभिन्न जनपदों के मरीज शामिल थे। वहीं, लखनऊ में मस्जिद से पकड़े गए सात और जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई। 

केजीएमयू में शनिवार रात को करीब 115 सैंपल की जांच की गई। इसमें 16 मरीजों में कोराना की पुष्टि हुई है। इसमें एक बांदा, तीन लखीमपुर खीरी, दो रायबरेली, तीन आगरा और सात मरीज लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती हैं। राजधानी के अस्पतालों में भर्ती सातों मरीज तब्लीगी जमात के हैं। इसमें पॉजिटिव आया एक मरीज बलरामपुर अस्पताल में भर्ती है। वहीं, छह साढ़ामऊ अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। उधर, पीजीआइ में 41 मरीजों में कोरोना की जांच की गई। कानपुर के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। राजधानी में सात नए पॉजिटिव पाए गए जमातियों में से दो राजस्थान, तीन असम व अन्य सहारनपुर के निवासी हैं।

100 से अधिक संदिग्ध लोगों जांच जारी

राजधानी के बलरामपुर अस्पताल में 27 लोग तब्लीगी जमात के भर्ती हैं। यहां 19 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, जमात के 108 लोगों को बीकेटी के जीसीआरजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। यहां के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि होने पर साढ़ामऊ अस्पताल भेजा गया है। लोक बंधु अस्पताल में 23 विदेशी, दो गाइड और दो चालक भर्ती हैं।

शहर के अस्पतालों में अब 35 पॉजिटिव मरीज

राजधानी के अस्पतालों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। इनमें से 19 बलरामपुर अस्पताल, छह साढ़ामऊ अस्पताल में, एक पीजीआइ, दो कमांड हॉस्पिटल व सात केजीएमयू में भर्ती हैं।

chat bot
आपका साथी