इलाहाबाद में सुलभ शौचालय का नाम 'ऋषि कपूर पब्लिक टॉयलेट'

इलाहाबाद के कांग्रेसी अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हरकत पर उतर आये हैं। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर के गांधी फैमिली से जुड़े ट्वीट के जवाब में कुछ कांग्रेसियों ने इलाहाबाद में सुलभ शौचालय पर ऋषि कपूर के नाम पर कर दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 May 2016 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 09:51 PM (IST)
इलाहाबाद में सुलभ शौचालय का नाम 'ऋषि कपूर पब्लिक टॉयलेट'

लखनऊ। गांधी परिवार पर निशाना साधकर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर कांग्रेसियों के निशाने पर आ गए हैं। इलाहाबाद में कांग्रेसियों ने एक शौचालय का नाम ही ऋषि कपूर शौचालय रख दिया। शौचालय के बाहर इस नाम का बैनर लगाया और फीता काटकर उद्घाटन किया।

पिछले दिनों फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा था कि देश की हर धरोहर का नाम नेहरू-गांधी परिवार के नाम पर ही क्यों रखा जाता है। कांग्रेसियों को उनकी यह बात नागवार गुजरी। इलाहाबाद में युवा कांग्रेसियों ने नगर के शिवाजी पार्क स्थित एक पुराने शौचालय का नाम ही ऋषि कपूर शौचालय कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि देश के लिए कपूर परिवार ने क्या किया। नेहरू और गांधी परिवार ने तो अपने प्राणों की आहुति दे दी। इसलिए ऋषि कपूर की मंशा को भांपते हुए उनके नाम पर शौचालय का नाम दे दिया गया। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अभय अवस्थी ने कहा कि ऋषि कपूर ऐसे परिवार से अपनी तुलना करते हैं जिसने देश को बहुत कुछ दिया, उन्होंने क्या दिया यह बता दें।

chat bot
आपका साथी