कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा- सरकार किसान, गरीब और मध्यम वर्ग की दुश्मन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा अडानी समूह को दिए जाने सहित महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जनता को दीपावली का गिफ्ट भयंकर महंगाई।

By Umesh TiwariEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 08:56 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 08:56 PM (IST)
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा- सरकार किसान, गरीब और मध्यम वर्ग की दुश्मन
प्रियंका वाड्रा ने कहा कि भाजपा का जनता को दीपावली का गिफ्ट भयंकर महंगाई।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। लखनऊ का चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा अडानी समूह को दिए जाने सहित महंगाई के मुद्दे पर सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि 'भाजपा का जनता को दीपावली का गिफ्ट भयंकर महंगाई। भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीपावली गिफ्ट छह एयरपोर्ट। पूंजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास।'

प्रियंका वाड्रा ने इसके बाद दूसरे ट्वीट में लिखा- 'पिछले एक वर्ष में आलू के दाम लगभग सौ फीसद और प्याज के दाम 50 फीसद बढ़े हैं। जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है, वहीं इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है। ये सरकार किसान, गरीबों और मध्यम वर्ग की दुश्मन है।'

पिछले एक साल में आलू के दाम लगभग 100% और प्याज के दाम 50% बढ़े हैं।

जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है वहीं इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है।

ये सरकार किसान, गरीबों एवं मध्यम वर्ग की दुश्मन है।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 2, 2020

यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुंदेलखंड के किसानों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बुंदेलखंड के किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ प्राकृतिक आपदा, दूसरी तरफ राज्य सरकार के दोहरे चरित्र व किसान विरोधी रवैये के चलते स्थिति दयनीय होती जा रही है। किसानों को सिंचाई के वास्ते निजी नलकूपों के कनेक्शन पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने और बिजली विभाग द्वारा सत्यापन हो जाने के बाद भी जुलाई से सरकार ने पूर्व निर्धारित सब्सिडी नहीं दी। इससे किसानों को सिंचाई के संकट का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी