सिटी बस कर्मचारियों की अचानक हड़ताल, सांसत में फंसे लोकल यात्री Lucknow News

लखनऊ में वेतनमान और बायोमीट्रिक उपस्थिति को लेकर सिटी बस संविदा कर्मचारियों ने की हड़ताल।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 01:59 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 01:59 PM (IST)
सिटी बस कर्मचारियों की अचानक हड़ताल, सांसत में फंसे लोकल यात्री  Lucknow News
सिटी बस कर्मचारियों की अचानक हड़ताल, सांसत में फंसे लोकल यात्री Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में सोमवार दोपहर सिटी बस कर्मचारियों ने अचानक हड़ताल कर दी। न्यूनतम वेतनमान न्यूनतम और बायोमेट्रिक हाजिरी ना मिलने को लेकर सिटी बस कर्मचारियों ने हड़ताल की। राजधानी में लगभग दो दर्जन से ज्‍यादा बसों के पहियें जाम होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। घंटों तक बस स्‍टॉप पर इंतजार करने के बाद भी बस के न आने से लोगों को काफी दिक्‍कत हुई। 

न्यूनतम वेतनमान न्यूनतम और बायोमेट्रिक हाजिरी ना मिलने को लेकर संविदा चालक और परिचालकों ने रविवार दोपहर बसों के चक्‍के जाम कर दिए। राजधानी की दो दर्जन से ज्‍यादा बसों का संचालन ठप हो गया। जिसमें कमता से स्कूटर इंडिया टेढ़ी पुलिया मुंशी पुलिया इंजीनियरिंग कॉलेज दुबग्गा चारबाग गोमती नगर समेत कई स्थानों की बसें शामिल हैं। जिसकी वजह से लोगों को ऑफिस और गतव्‍य स्‍थान पहुंचने में काफी परेशानी हुई। 

यह है मांगें 

कर्मचारी क्षेत्रीय संघ के अध्‍यक्ष संजय शर्मा और महामंत्री दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मचारी जितने किमी बस चलाते हैं उतना ही उन्‍हें वेतन दिया जाता है। जिसकी वजह से उन्‍हें समय से वेतन भी नहीं मिलता है। अधिकतर बसें भी खटारा हैं मेंटेनेंस के नाम पर आने वाली डेढ़ करोड़ से अधिक की धनराशि का बंदरबांट कर लिया जाता है। कर्मचारियों को न्‍यूनतम वेतन भी नहीं दिया जाता है। न ही अभी तक बायोमीट्रिक उपस्थिति की भी व्‍यवस्‍था की गई है। 

chat bot
आपका साथी