अफवाहों का दौर जारी, आठ और महिलाओं की कटी चोटी

चोटी कटवा की अफवाहें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, महिलाओं की लगातार आ रही शिकायतों से प्रशासन भी परेशान है।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Sun, 13 Aug 2017 01:14 PM (IST) Updated:Sun, 13 Aug 2017 01:14 PM (IST)
अफवाहों का दौर जारी, आठ और महिलाओं की कटी चोटी
अफवाहों का दौर जारी, आठ और महिलाओं की कटी चोटी

लखनऊ (जागरण संवाददाता)। राजधानी में चोटी कटने के मामले में खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को भी पारा, काकोरी, मलिहाबाद, माल, चिनहट और मड़ियांव क्षेत्र में महिलाओं की चोटी कट गई। इससे क्षेत्र में अफवाहों का दौर जारी है, जिसके कारण महिलाएं दहशत में हैं।

पारा के गंगा विहार पिंक सिटी फेस दो निवासी मनोज कुमार की पत्नी कमला देवी (32) शनिवार सुबह रसोईघर में काम कर रही थी। कमला के मुताबिक इसी बीच उनकी चोटी कट गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं। उधर, माल के राम नगर आजाद नगर निवासी सुनील कुमार रैदास की पत्नी राजपती (24) जनकापुर स्थित मायके गई थीं।

शनिवार शाम करीब चार बजे राजपति झाड़ लगा रही थी, उसी दौरान उनकी चोटी कट गई। वहीं मलिहाबाद क्षेत्र में मोहम्मदनगर के प्रधान अखिलेश की भतीजी संगीता की चोटी भी कट गई। संगीता ने बताया कि अचानक उनके सिर में तेज दर्द हुआ और चक्कर आ गया।

इसके बाद उसकी चोटी कट गई थी। यही नहीं मलिहाबाद के सदरपुर गांव में भी जावेद की पत्नी उजमा की सोते समय चोटी कट गई। दूसरी ओर, काकोरी में पहिया गांव निवासी छंगा मौर्या की पत्नी शैलू (45) के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने कमरे में अकेले थी। इसी दौरान उनकी चोटी कट गई।

शोरगुल सुनकर घरवालों को मामले की जानकारी हुई। शैलू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं सईद पुर मेहरी गांव में निवासी दीपा लोधी (20) की चोटी भी कट गई। दीपा ने बताया कि बालों में उनके चुभन जैसी महसूस हुई, जिसके बाद उनकी चोटी अचानक कट गई। चिनहट के कमता में श्रीकांत की पत्नी शकुंतला की चोटी कट गई।

यह भी पढ़ें: डॉ. पीके सिंह को बीआरडी मेडिकल कालेज के प्राचार्य के अतिरिक्त चार्ज

पल्टन छावनी में कक्षा नौ की छात्र लक्ष्मी की चोटी कटने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार देर रात वह अपनी मां के साथ घर में सोई थी, तभी रहस्यमय हालात में उसकी चोटी कट गई। सुबह छात्र सोकर उठी तो चोटी कटी देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर मड़ियांव थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। इंस्पेक्टर मड़ियांव राघवन कुमार सिंह के मुताबिक प्रथम दृष्टया जांच में छात्र ने खुद ही अपनी चोटी काटी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ व बरेली में काजी का फरमान, बिना राष्ट्रगान के स्वतंत्रता दिवस मनाएं

chat bot
आपका साथी