Pratapgarh Road Accident : मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का दिया निर्देश

Pratapgarh Road Accident मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। हादसे में छह बच्चों समेत 14 लोगों की गई जान। सभी मृतक बोलेरो सवार नवाबगंज थानाक्षेत्र से बारात से लौट रहे थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Fri, 20 Nov 2020 07:53 AM (IST) Updated:Fri, 20 Nov 2020 10:12 AM (IST)
Pratapgarh Road Accident : मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

लखनऊ, जेएनएन। Pratapgarh Road Accident : उत्तर प्रदेश के जिले प्रतापगढ़ के कुंडा में शुक्रवार भोर दर्दनाक  हादसे में छह बच्चों सहित चौदह लोगों की मौत हो गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचने और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त हुई है। 

बताया जा रहा है कि सभी मृतक बोलेरो सवार नवाबगंज थानाक्षेत्र से बारात से लौट रहे थे। रात करीब एक बजे देशराज इंदारा के पास खड़े ट्रक में बोलेरो पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज से आसपास के लोग घटना स्थल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद बोलेरो को गैस कटर से काटकर मृतकों को निकाला गया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।

यह भी देखें: प्रतापगढ़ में बारातियों से भरी Bolero खड़े ट्रक से टकराई, 6 बच्चों समेत 14 की मौत

 यह भी पढ़ें :प्रतापगढ़ जिले में बोलेरो और खड़े ट्रक से भिड़ी, 14 बारातियों की मौत, मृतकों में बच्चे भी शामिल

chat bot
आपका साथी