LockDown 4 Lucknow News: सारस की अटखेलियां हो या शेर की दहाड़, घर बैठ आप भी देख सकते हैं चिड़ियाघर

LockDown 4 Lucknow News पिछले महीने से ऑनलाइन सुविधा चालू। एक महीने में करीब दो लाख दर्शकों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर किया सर्च।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 02:26 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 02:26 PM (IST)
LockDown 4 Lucknow News: सारस की अटखेलियां हो या शेर की दहाड़, घर बैठ आप भी देख सकते हैं चिड़ियाघर
LockDown 4 Lucknow News: सारस की अटखेलियां हो या शेर की दहाड़, घर बैठ आप भी देख सकते हैं चिड़ियाघर

लखनऊ, जेएनन। LockDown 4 Lucknow News: चिड़ियाघर में बंदर की उछलकूद और शेर की दहाड़ के साथ ही सांपघर, पक्षी घर, तालाब में सारस की अटखेलियां, भोजन करता हुआ भेड़िया, कमरे से बाहर आराम करती जंगली बिल्ली, उछलकूद करते भालू को दर्शन इन दिनों ऑनलाइन घर पर ही देख रहे हैं। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च से बंद चल रहे चिड़ियाघर को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पिछले महीने से ऑनलाइन कर दिया गया है। एक महीने में करीब दो लाख दर्शकों ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, वेबसाइट और यूट्यूब पर सर्च किया। लॉकडाउन में घर में पढ़ाई के साथ ही बच्चे चिड़ियाघर का लुत्फ उठा रहे हैं।

आप ऐसे देख सकते हैं चिड़ियाघर

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान' नाम से यूट्यूब चैनल के साथ ही चिड़ियाघर की वेबसाइट http://lucknowzoo.com/ पर वन्य जीवों को देखा जा सकता है। यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/channel/UCCkznhBtYVtxXDQo2pdBcQA के जरिए यह यूट्यूब चैनल देखा जा सकता है। चिम्पैंजी, गिब्बन, हिरण, तेंदुआ, गैंडा, छोटे मगरमच्छ, जिराफ व भालू समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधियों को अपलोड किया गया है। दर्शकों की आमद न होने से बदले नजारे को भी आप देख सकते हैं। तितली पार्क गुलजारर है तो एमू अपनी मस्ती में विचरण कर रहा है।

जलीय जीवों की सुरक्षा बढ़ी

कोरोना संक्रमण के चलते चिड़ियाघर में वन्यजीवों को भोजन के साथ ग्लूकोज और मांसाहारी जीवों को पोटेशियम परमैगनेट से साफ किया हुआ मांस दिया रहा है। कोरोना का असर जलीय जीवों पर न पड़े इसलिए कुकरैल केंद्र में वन्यजीवों की मॉनीटरिंग हो रही है। घड़ियाल, मगरमच्छ और कछुओं के सैनेटाइजेशन पर जोर है। यहां सोडियम हाईपोक्लोराइड व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी हो रहा है।

क्या कहते है निदेशक प्राणि उद्यान ? 

निदेशक प्राणि उद्यान आरके सिंह के मुताबिक, प्रशासन के निर्देश के बाद ही चिड़ियाघर को खोलने पर विचार किया जाएगा। दर्शकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन घर बैठे चिड़ियाघर देखने की व्यवस्था की गई है। शारीरिक दूरी के साथ कर्मचारियों को वन्यजीवों की सुरक्षा में लगाया गया है। सैनिटाइजर से हाथ साफ करने के बाद ही प्राणि उद्यान में कर्मचारियों को प्रवेश दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी