गणतंत्र का जश्न मनाने को लखनऊ तैयार, तिरंगे रंग में नहाया विधान भवन

राजपथ जैसा दिखा लखनऊ की सड़कों का नजारा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सजीं।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Fri, 25 Jan 2019 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 25 Jan 2019 07:58 PM (IST)
गणतंत्र का जश्न मनाने को लखनऊ तैयार, तिरंगे रंग में नहाया विधान भवन
गणतंत्र का जश्न मनाने को लखनऊ तैयार, तिरंगे रंग में नहाया विधान भवन
लखनऊ, जेएनएन। गणतंत्र का जश्न मनाने को शहर तैयार है। तिरंगे रंग में नहाईं इमारतों की रंगत की कुछ और है। चेहरों और दिल में तिरंगा सजा है। बाजार हो या शॉपिंग मॉल, देशभक्ति के रंग बिखरे हैं। स्कूली बच्चों में भी गणतंत्र के स्वागत के लिए बेताबी नजर आ रही है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तैयारी की कुछ ऐसी ही तस्वीरें सजीं।

26 जनवरी पर होने वाले तमाम आयोजनों में आकर्षण का केंद्र विधान भवन के सामने से गुजरने वाली परेड होगी। हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी।  सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी, मार्च पास्ट और बैंड धुन देश भक्ति का जज्बा जगाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाल, किशोर और युवा कलाकारों का हुनर मंच पर होगा। झांकियां भी खास होंगी। 

chat bot
आपका साथी