कैबिनेट फैसले: ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी

कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 06:56 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 06:56 PM (IST)
कैबिनेट फैसले: ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी
कैबिनेट फैसले: ग्रेटर नोएडा में इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी

जेएनएन, लखनऊ। कैबिनेट ने ग्रेटर नोएडा में इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए स्पेशल प्लानिंग अथॉरिटी घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के तहत गठित दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कारीडोर इंटीगेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा में बनेगी। इसके लिए ग्रेटर नोएडा में 747.5 एकड़ भूमि अधिग्रहीत है। इस अधिसूचित भूमि पर टाउनशिप बनाने के लिए स्पेशल प्लानिंग अथ्ॉारिटी बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसमें दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी शेयर होल्डर होंगे।

आगरा में सीवरेज योजना के लिए 353 करोड़ की मंजूरी 

कैबिनेट ने अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के अन्तर्गत सैप वर्ष 2017-2020 के लिए आगरा शहर वेस्टर्न जोन सीवरेज योजना की व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 353 करोड़ 56 लाख रुपये (प्लस जीएसटी नियमानुसार देय) के व्यय के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य नगर निगम आगरा में सीवरेज की सुविधा उपलब्ध कराना और सीवरेज शोधन संयंत्र की क्षमता का पूर्ण उपयोग किया जाना है। अटल नवीनीकरण और शहरी रूपांतरण मिशन के तहत प्रदेश के 60 शहर योजना में शामिल किये गये हैं। इसका मकसद हर घर में सुनिश्चित जलापूर्ति तथा सीवरेज कनेक्शन की व्यवस्था, नगरों के अंदर खुले क्षेत्रों का सुव्यवस्थित रख-रखाव, हरित भाग का विकास, सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं, पार्किंग स्थल, पैदल मार्ग की व्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल है। 

फीरोजाबाद में सीवरेज योजना के लिए 202 करोड़ मंजूर 

नगर निगम फीरोजाबाद में सीवरेज योजना के 202 करोड़ 80 लाख 68 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। कैबिनेट ने जेएनएनयूआरएम कार्यक्रम के यूआइडीएसएसएमटी कार्यांश के अन्तर्गत वित्त समिति द्वारा अनुमोदित इस लागत के व्यय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे फीरोजाबाद का विकास होगा और नगर को सीवरेज की समस्या से मुक्ति होगी। 

chat bot
आपका साथी