'30 साल से अधिक उम्र के लोगों को हर साल ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए'

दैनिक जागरण लखनऊ के फेसबुक एक्टिविटी पेज पर असंचारी रोग नियंत्रण प्रकोष्ठ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उपमहाप्रबंधक डॉ. अमरेश बहादुर सिंह लोगों से रूबरू हुए।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 04:58 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 04:58 PM (IST)
'30 साल से अधिक उम्र के लोगों को हर साल ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए'
'30 साल से अधिक उम्र के लोगों को हर साल ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए'

लखनऊ, जेएनएन। दैनिक जागरण लखनऊ के फेसबुक एक्टिविटी पेज पर  असंचारी रोग नियंत्रण प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उपमहाप्रबंधक डॉ. अमरेश बहादुर सिंह फेसबुक लाइव के माध्यम से लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन व अन्य असंचारी रोगों से बचने के उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, जो कि लोगों की बदलती जीवनशैली की वजह से होती है। यह शरीर के सभी अंगों को प्रभावित करती है। किसी भी बीमारी के कुछ रिस्फैक्टर्स होते हैं, जिसमें मॉडीफाइबल और नॉनमॉडीफाइबल दोनों होते हैं। मॉडीफाइबल को हम बदल सकते हैं लेकिन नॉनमॉडीफाइबल को बदलना हमारे बस में नहीं। नॉनमॉडीफाइबल में डायबिटीज होने का कारण जेनेटिक होता है अगर आपके परिवार में किसी को पहले से है यह बीमारी है तो आपको भी हो सकती है। अब डायबिटीज की समस्या कम उम्र के लोगों में भी हो रही है। मॉडीफाइबल में हमारा वजन, रहन- सहन, खान- पान और शारीरिक श्रम आ जाता है। अगर हम इन चीजों को संतुलित रखते हैं तो हम इस बीमारी से बच सकते हैं। साथ ही डॉक्टर से सलाह लेते रहें और उनके परामर्श से दवाएं लें।

इसके अलावा तमाम लोग इस समय हाइपरटेंशन से ग्रसित हैं। इसके साथ एक बहुत बड़ा कारक जुड़ा हुआ है, जो तंबाकू का सेवन है। लोग अधिक संख्या में इसका सेवन कर रहे हैं, जिस वजह से ये समस्या भी बढ़ी हुई है। डायबिटीज और हाइपरटेंशन दोनों एक दूसरे में जुड़े हुए हैं। दोनों के रिस्फैक्टर्स भी लगभग मिलते जुलते ही हैं। ज्यादा बीमार रहने से लोगों की मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। ऐसे में डॉक्टर परामर्श के साथ अपनी जीवनशैली में सुधार करें। हफ्ते में पांच दिन करीब आधा घंटा एक्सरसाइज, साइकिलिंग, जॉगिंग, स्विमिंग या योग जरूर करें। 30 साल से अधिक उम्र के लोगों को हर साल ब्लड शुगर की जांच करानी चाहिए और अगर उसका ब्लड शुगर बढ़ा हो तो डॉक्टर के परामर्श से उसे मैनेज करना शुरू कर देना चाहिए।

“स्वास्थ्य ही धन है” अर्थात हमारा अच्छा स्वास्थ्य ही हमारी वास्तविक दौलत या धन है, जो हमें अच्छा स्वास्थ और मन देता है और हमें जीवन की सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए सक्षम बनाता है। अच्छा स्वास्थ्य अच्छे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। हमारा शरीर ही हमारी सभी अच्छी और बुरी सभी तरह की परिस्थितियों में हमारे साथ रहता है। और अच्छे स्वस्थ के लिए सही व्यायाम बहोत जरुरी है।  इस वक़्त जहाँ सभी जिम बंद हैं ऐसे वक़्त में घर पर ही कैसे सही व्यायाम करें ये बताने के लिए मंगलवार को #5PMTalks  गतिविधि के अंतर्गत , मिस्टर इंडिया यूनिवर्स 2017 , और आईएसएसए सर्टिफाइड ट्रेनर सनी मेहरोत्रा , आपसबके समक्ष दैनिक जागरण लखनऊ फेसबुक पेज पर मौजूद रहेंगे और सही स्वास्थ और बॉडी के  कुछ एक्सपर्ट टिप्स आप संग साझा करेंगे, मंंगलवार   शाम 5 बजे ।

chat bot
आपका साथी