पटेल जयंती पर मंडल स्तर पर दौड़ेंगे भाजपाई

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर राष्ट्रीय एक

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 12:28 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 12:28 AM (IST)
पटेल जयंती पर मंडल स्तर पर दौड़ेंगे भाजपाई

लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन करेंगे, लेकिन इन कार्यक्रमों में भाजपाई झंडा व नारों का इस्तेमाल नहीं होगा।

गुजरात के सरदार सरोवर में पटेल प्रतिमा निर्माण के लिए गांव गांव में लौह दान अभियान चलाने के एक वर्ष बाद भाजपा को फिर सरदार बल्लभ भाई पटेल की याद सता रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता 31 अक्टूबर को मंडल स्तर पर पटेल जयंती समारोह मनाएंगे। प्रवक्ता मनोज मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन करने के साथ गोष्ठी व बैठकें भी होंगी। दौड़ में युवाओं एवं सभी वर्गो के लोगों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि पटेल जयंती समारोह में भाजपा के झंडों व नारों का प्रयोग नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर 31 अक्टूबर को सुबह सात से नौ बजे तक प्रत्येक मंडल में दौड़ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल करेंगे व भारत की एकता और अखंडता के नारे लगाए जाएंगे।

-----

chat bot
आपका साथी