केवल सपनों और भाषणों से देश बदलना चाहती भाजपा : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष को फ्लाप बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा केवल सपनों और भाषणों में ही देश बदल देना चाहती है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Fri, 26 May 2017 07:58 PM (IST) Updated:Fri, 26 May 2017 08:05 PM (IST)
केवल सपनों और भाषणों से देश बदलना चाहती भाजपा : कांग्रेस
केवल सपनों और भाषणों से देश बदलना चाहती भाजपा : कांग्रेस

लखनऊ (जेएनएन)। कांग्रेस प्रवक्ता मनप्रीत सिंह बादल ने केंद्र सरकार के तीन वर्ष को फ्लाप बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा केवल सपनों और भाषणों में ही देश बदल देना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब आदर्श राज्य बन कर तेजी से सामने आ रहा है। जिसको कांग्रेस मॉडल स्टेट के तौर पर प्रचारित करेगी। बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खूब चुटकी ली और तंज भी कसे। उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल को एक लाइन में समेटते हुए कहा कि मेरा भाषण ही मेरा शासन है, ही प्रधानमंत्री का ध्येय वाक्य है।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर को लेकर भिड़ीं भाजपा-बसपा, माया और केशव में आरोप प्रत्यारोप

केंद्र सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर बादल ने लखनऊ में कहा कि देश की जनता को लच्छेदार बोलों और जुमलों के जरिये छला गया। तीन वर्ष के शासनकाल की एक भी बताने काबिल उपलब्धि नहीं। उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के घोटालों का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम की पोल खोली। व्यापम घोटाले से लेकर ललितगेट तक प्रधानमंत्री को घेरा। बादल ने कई किस्से सुनाकर भाजपा नेताओं पर तंज कसे। उनका कहना था कि किसानों की दुर्दशा सर्वाधिक मोदी सरकार ने की जबकि यूपीए सरकार के शासनकाल को किसानों का स्वर्णिम काल के तौर पर याद किया जाता है।  देशभर में दलितों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर कांड योगी सरकार के खिलाफ खनन माफिया की साजिश: प्राची

बादल ने किसानों से विश्वासघात करने का प्रधानमंत्री को दोषी बताते हुए कहा कि लागत के साथ 50 प्रतिशत मुनाफा किसानों को देने को वादा कर सत्ता में आयी भाजपा ने अब कोर्ट में हलफनामा देकर इससे इनकार किया। बादल ने आरोप लगाया कि किसानों को फसल बीमा के नाम पर भी ठगा जा रहा है। किसानों लाभ नहीं मिल रहा परंतु बीमा कंपनियों को जरूर मालामाल करने की योजना बनी है। बादल ने योगी सरकार को कोसने से अधिक पंजाब सरकार की खूबियां को बताने में दिलचस्पी ली। उनका कहना था कि भाजपा गुजरात को माडल स्टेट के तौर पर प्रचारित करती रही है परंतु देश में असली मॉडल स्टेट के रूप में पंजाब तेजी उभरकर आया है। कांग्रेस अब पंजाब को मॉडल स्टेट के रूप में प्रचारित करेगी।

chat bot
आपका साथी