BJP Meeting in UP: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष का दो दिनी लखनऊ दौरा आज से

UP BJP Meeting भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आज से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह भी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 11:33 AM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 12:54 PM (IST)
BJP Meeting in UP: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बीएल संतोष का दो दिनी लखनऊ दौरा आज से
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

लखनऊ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी को लेकर पार्टी का केंद्रीय तथा प्रदेश का नेतृत्व मंथन में लगा है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष आज से दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह भी लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह संगठन की समीक्षा के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सेवा कार्यों को गति देने व चुनावी समीकरणों और मंत्रिमंडल विस्तार जैसे बिंदुओं भी विचार होगा।

प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति और उस पर नियंत्रण के उपाय को लेकर भी बीएल संतोष समीक्षा करेंगे। वह इसको लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह के साथ बैठक करेंगे।  

राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष इसके साथ सेवा ही संगठन अभियान की समीक्षा भी करेंगे। भाजपा का फोकस अब सेवा कार्यो के जरिये गांवों में पकड़ मजबूत बनाने और सकारात्मक माहौल तैयार करने पर रहेगा। इस चुनावी चर्चा के साथ कोरोना पीडि़तों को राहत देने के लिए वह संगठन की व्यापक कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे।

बीएल संतोष ऐसे समय में आ रहे हैं जब केंद्र में मोदी सरकार के सात वर्ष पूरे हुए हैं। कोरोना महामारी को लेकर विपक्ष के हमले तेज हो रहे हैं। सूबे में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने को है और विधानसभा आम चुनाव की सुगुबुगाहट तेज हो चुकी है। ऐसे में भाजपा आरोप-प्रत्यारोपों की जंग में न उलझकर सेवा कार्यो के जरिए जन सरोकारों से जुडऩे का अभियान छेड़ रखा है। गांव- गांव संवाद व संपर्क का सिलसिला भी जारी है। सेवा ही संगठन अभियान में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल समेत सभी प्रमुख नेताओं ने गावों की ओर रुख किया है।

इंटरनेट मीडिया पर बयानबाजी के बदले जमीनी काम : भाजपा नेतृत्व दो दिनी मंथन में जनता के बीच जाकर उनके सुख दुख व सरोकार को साझा करने की मुहिम को तेजी देने की रणनीति तय करेगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ङ्क्षसंह का कहना है कि विपक्ष के नेता कार्यकर्ता घर बैठकर इंटरनेट मीडिया में आलोचनाओं में व्यस्त हैं जबकि भाजपा संगठन सरकार के साथ जनता के बीच उनके सुख दुख में भागीदारी कर रहा है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का कहना है कि कोरोना के प्रथम चरण के तुुलना में दूसरा चरण अधिक चुनौती भरा रहा। इसके बावजूद कोविड पीडि़तों की मदद को हर संभव प्रयास करते हुए राशन व भोजन वितरण, रक्तदान, मास्क व दवा आदि वितरित किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी