भाजपा महिला मोर्चा के तीन क्षेत्रों की जिलाध्यक्ष घोषित, 44 जिलों में नई अध्यक्ष

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम की पदाधिकारी और जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की है।

By Nawal MishraEdited By: Publish:Sun, 29 Jul 2018 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 08:54 AM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा के तीन क्षेत्रों की जिलाध्यक्ष घोषित, 44 जिलों में नई अध्यक्ष
भाजपा महिला मोर्चा के तीन क्षेत्रों की जिलाध्यक्ष घोषित, 44 जिलों में नई अध्यक्ष

लखनऊ (जेएनएन)। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने गोरखपुर, कानपुर-बुंदेलखंड और ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय टीम की पदाधिकारी और संबंधित जिलों में अध्यक्षों की घोषणा की है। ब्रज क्षेत्र में 16, गोरखपुर में 11 और कानपुर-बुंदेलखंड में सांगठनिक दृष्टि से कुल 17 जिले बनाये गए हैं। इस तरह 44 जिलों में नई अध्यक्ष घोषित की गई हैं।

महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल ने रविवार को यह जानकारी दी। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में सरोज सिंह-कानपुर उत्तर, पुष्पा तिवारी - कानपुर दक्षिण, शशि प्रभा मांझी - कानपुर ग्रामीण, शारदा शंखवार - कानपुर देहात, गुडिय़ा कठेरिया - औरैया, मधु सिंह तोमर - इटावा, गायत्री सिंह - फतेहपुर, अरुण कुमारी शाक्य - कन्नौज, बबिता पाठक - फर्रुखाबाद, वंदना गुप्ता - बांदा, नीतू श्रीवास्तव - महोबा, कनक शिवहरे - झांसी महानगर, अनुपमा लोधी - झांसी जिला, किरन सेन - ललितपुर, ममता सिंह - चित्रकूट, साधना सिंह - हमीरपुर और प्रीती बंसल को जालौन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। गोरखपुर क्षेत्र में नेहा चौधरी - गोरखपुर महानगर, उर्मिला त्रिपाठी - गोरखपुर जिला, चंद्रप्रभा पांडेय - कुशीनगर, भारती शर्मा -देवरिया, मोनी पांडेय - सिद्धार्थनगर, नीतू राय - बलिया, दिव्या त्रिपाठी - बस्ती, संगीता वर्मा - संतकबीरनगर, मधु पांडेय - महराजगंज, संचिता बनर्जी - आजमगढ़ और बिंदू सिंह को मऊ को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। ब्रज क्षेत्र में इंदू सिंह - आगरा जिला, मंजू गुप्ता - आगरा महानगर, लता अग्रवाल - मथुरा, अखिलेश गुप्ता - हाथरस, बीना श्रीवास्तव - मैनपुरी, केके गांधी - फीरोजाबाद महानगर, स्वेता पोरवाल - फीरोजाबाद जिला, विमलेश वर्मा - अलीगढ़ जिला, मधुलिका राघव - अलीगढ़ महानगर, शुभ्रा सिंह - एटा, मिथिलेश राणा - कासगंज, सुभाषिनी जायसवाल - बरेली जिला, इंदू सेठी - बरेली महानगर, सीमा राठौर - बदायूं, क्षमा वर्मा - शाहजहांपुर और दीप शिखा गुप्ता को पीलीभीत का अध्यक्ष बनाया गया है। सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों ने इसका अनुमोदन किया है। 

chat bot
आपका साथी